फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Despite the order, the adjustment of Mewat model schools stuck

आदेश के बावजूद मेवात मॉडल स्कूलों का समायोजन लटका

Tue, 12 Oct 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Despite the order, the adjustment of Mewat model schools stuck
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के आदेश के बावजूद मेवात मॉडल स्कूलों का समायोजन स्कूल शिक्षा विभाग में नहीं हो रहा है। अप्रैल 2021 से इन्हें समायोजित किया जाना था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 12 नवंबर 2020 को मेवात विकास बोर्ड की बैठक में स्कूलों का समायोजन करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

सरकार के आदेश लागू न होने से स्कूलों के स्टाफ को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मेवात विकास बोर्ड ने अप्रैल 2021 से ही शिक्षक व गैर-शिक्षक स्टाफ का वेतन रोक दिया है। सर्व कर्मचारी संघ ने इस पर नाराजगी जताई है। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी मंगलवार को यह मामला मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल के समक्ष उठाएंगे। बैठक में स्कूलों के शीघ्र्र समायोजन व बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

लांबा, सेठी, मेवात मॉडल स्कूल्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान सतीश खटाना व महासचिव निसार अहमद ने बताया कि स्कूलों को शिक्षा विभाग में समायोजित करने के आदेश जारी होने के बाद स्टाफ के वेतन का बजट ही जारी नहीं किया। मेवात के विभिन्न खंडों में स्थापित 8 मेवात मॉडल स्कूलों में कार्यरत स्टाफ के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ईद, रक्षा बंधन जैसे त्योहार बिना वेतन के गुजर गए और अब दिवाली भी फीकी बीतने के आसार हैं। अप्रैल, मई में इन स्कूलों में कार्यरत दो कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। उनके आश्रितों को एक्सग्रेसिया नीति के तहत नौकरी देना तो दूर वेतन व अन्य बकाया लाभ भी परिवार को अब तक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व एंव आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल बैठक के दौरान शिक्षा विभाग को इन स्कूलों का बजट जारी करने के निर्देश दे चुके हैं। बावजूद उसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। वेतन में देरी को लेकर उच्च अधिकारियों से अनेक बार पत्राचार किया जा चुका है। लांबा ने कहा कि अमित अग्रवाल के साथ बैठक में सभी मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed