फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Despite the ban, students were admitted to five B.Sc. courses, prompting a notice to PTU.

Panchkula News: रोक के बावजूद बीएससी के पांच पाठ्यक्रमों में छात्रों को दिया प्रवेश, पीटीयू को नोटिस

Wed, 29 Oct 2025 12:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, students were admitted to five B.Sc. courses, prompting a notice to PTU.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। नेशनल कमिशन फॉर अलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की रोक के बावजूद आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा बीएससी के पांच पाठ्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश देने का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवांब मांगा है।

याचिका दाखिल करते हुए अमरदीप गुजराल ने एडवोकेट अमित शर्मा के माध्यम से बताया कि नेशनल कमिशन फॉर अलाइड एंड हेल्थकेयर प्राफेश्नल्स ने गत वर्ष आदेश जारी किया था कि इन पाठ्यक्रमों के लिए दिशा निर्देश जारी होने तक कोई नया प्रवेश नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी ने इन पांचों पाठ्यक्रमों की 30-30 सीटों पर प्रवेश ले लिए। याची ने कहा कि एक ओर तो यूनिवर्सिटी ने नेशनल कमिशन के आदेश का उल्लंघन किया है तो वहीं दूसरी ओर छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकार्ट ने याकिचा पर पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। साथ ही वीसी से पूछा है कि जब प्रवेश देने पर रोक थी तो वह कारण व परिस्थितियां बताई जाएं जिनमें छात्रोंं को प्रवेश दिया गया था। कोर्ट ने अगली सुनवाई पर यह भी बताने को कहा है कि क्या जिन विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है उन्हें इस रोक के आदेश के बारे में पता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed