{"_id":"60de23da8ebc3e9e7e5585f8","slug":"despite-covid-gst-collection-increased-in-punjab-during-june-bureau-news-pkl418657755","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के बावजूद पंजाब में जून के दौरान बढ़ा जीएसटी कलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के बावजूद पंजाब में जून के दौरान बढ़ा जीएसटी कलेक्शन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर और लॉकडाउन की सख्त बंदिशों के बावजूद पंजाब के कारोबारी समुदाय ने रिटर्न भरने की शर्तों का पालन करने के साथ-साथ जून 2021 के दौरान अपने जीएसटी बकाए की अदायगी समय पर करके शानदार स्थिरता का प्रदर्शन किया है। इसके परिणामस्वरूप जून में जीएसटी से 1087 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित हुआ। पिछले साल जून में 869.66 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित हुआ था।
कर विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जीएसटी से जून 2020 के मुकाबले जून 2021 में 25.06 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। इसी तरह जून 2021 (2021-22 की पहली तिमाही) तक का जीएसटी राजस्व पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 123.48 प्रतिशत अधिक रहा। कर अदा करने वालों पर शर्तों के बोझ को घटाने के लिए क्यूआरएमपी जैसे उपाय लागू करने, जाली बिलिंग पर कड़ी निगरानी रखने, विभिन्न स्रोतों के डाटा के प्रयोग से उन्नत डाटा विश्लेषण, प्रभावशाली कर प्रशासन जैसे उपायों ने भी कर से प्राप्त होते राजस्व को बढ़ाने में योगदान दिया है।
प्रवक्ता के अनुसार, जून 2021 के दौरान वैट और सीएसटी से क्रमश: 699.27 करोड़ और 20.96 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसमें जून, 2020 में प्राप्त राजस्व के मुकाबले क्रमश: 42.37 प्रतिशत और 104.90 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जून 2021 (2021-22 की पहली तिमाही) तक वैट और सीएसटी से पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले क्रमश: 106.73 प्रतिशत और 178.56 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पंजाब के कर विभाग द्वारा पंजाब राज्य विकास कर (पीएसडीटी) भी लगाया गया है। हालांकि जून 2020 के मुकाबले जून 2021 के महीने दौरान पंजाब राज्य विकास कर की वसूली में 0.7 प्रतिशत की मामूली कमी आई है लेकिन जून, 2021 (2021-22 की पहली तिमाही) तक पंजाब राज्य विकास कर की वसूली में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 30 जून, 2021 तक भारत सरकार की तरफ पंजाब का जीएसटी मुआवजा बढ़कर 8495 करोड़ रुपये हो गया है।