फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Derogatory remarks against PM on social media, case reached to Vij

Panchkula News: सोशल मीडिया पर पीएम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, विज के पास पहुंचा मामला

Fri, 24 Mar 2023 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Derogatory remarks against PM on social media, case reached to Vij
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। अपमानजनक टिप्पणी की शिकायत फतेहगढ़ साहिब पंजाब निवासी वकील ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से की है। उसके बाद सेक्टर-7 थाना पुलिस ने अमीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वकील जीपीएस घुमन ने दी शिकायत में बताया कि वे 2007 से पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे भारत में किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं, लेकिन एक अधिवक्ता और भारत के कानून का पालन करने वाले नागरिक होने के नाते उनका भारतीय संविधान में गहरी आस्था है। उन्होंने दी शिकायत में बताया कि वे 11 जनवरी को पंचकूला में किसी मामले में न्यायालय पहुंचे थे। इसके बाद अपने मित्र के घर चले गए। उस समय वे एक प्रमुख समाचार चैनल का फेसबुक पेज देख रहे थे। उन्होंने उस समय एक वीडियो क्लिप देखी। उसमें प्रधानमंत्री किसी खिलाड़ी के साथ बातचीत कर रहे थे, उन्होंने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वीडियो क्लिप के अनुसार प्रधानमंत्री सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे थे। संबंधित वीडियो के नीचे उक्त आरोपी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ एक बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट की। उस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर जानबूझकर ऐसी टिप्पणी पोस्ट की। अपमानजनक टिप्पणी से आहत होकर उन्होंने गृहमंत्री को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed