फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Deputy Director of Agriculture hit by a motorcycle rider, dies

Panchkula News: एग्रीकल्चर के डिप्टी डायरेक्टर को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 27 Dec 2024 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director of Agriculture hit by a motorcycle rider, dies
पंचकूला। एक मोटरसाइकिल सवार ने सेक्टर-21 की तरफ जाने वाले व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद व्यक्ति का सिर रोड से टकरा गया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र (49) के रूप में हुई है। वह एग्री कल्चर में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पंचकूला में तैनात थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्रिसमस की छुट्टी पर सुभाष चंद्र अपने पत्नी कमलेश के साथ हिसार गए थे। इसमें बाद रात आठ बजे वह वापस सेक्टर-21 पंचकूला आ गए। जैसे ही वे अंडरपास कालका-जीरकपुर हाईवे क्रॉस कर सेक्टर-21 की तरफ जाने लगे। एक अनियंत्रित बाइक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर, हाथ और पैर में चोटें लगीं। सेक्टर-5 पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed