{"_id":"687a918700303011bb03fcad","slug":"deputy-commissioner-held-a-meeting-of-officers-on-preparations-for-independence-day-celebrations-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-18395-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन
पंचकूला। आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने अधिकारियों की बैठक ली और विभिन्न विभागों की अलग अलग ड्यूटी लगाई।
अधिकारियों को संबोधित करते उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि आजादी का पर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बडे़ धूमधाम और भव्यता से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की तैयारी में सभी विभाग अपनी अपनी जिम्मेदारी के अनुसार व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें। कार्यक्रम के दौरान वीर सैनिकों के परिवारों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृठ कार्य करने वालों को भी पुरूस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत, एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश विश्वनाथ, डीडीपीओ विशाल पराशर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
...