{"_id":"6446eb0b80c5621c18007456","slug":"deputy-commissioner-did-a-surprise-inspection-of-the-offices-of-the-small-secretariat-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-956-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: उपायुक्त ने लघु सचिवालय के कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: उपायुक्त ने लघु सचिवालय के कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। सेक्टर-1 स्थित नवीन लघु सचिवालय भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का सोमवार को उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने कार्यालयों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डाॅ. प्रियंका सोनी ने नवीन लघु सचिवालय स्थित डे-केयर केंद्र कम क्रैच केंद्र का दौरा किया और वहां बच्चों के खान-पान, देख-रेख व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
डे-केयर केंद्र कम क्रैच केंद्र में कर्मचारियों के छोटे बच्चों की देखरेख की जाती है। उपायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित वन स्टाॅप सेंटर का भी निरीक्षण किया और महिलाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाई जा रही कानूनी व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। वन स्टॉप सेंटर योजना के तहत स्थापित इस केंद्र में एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, मानसिक-सामाजिक सहायता और अस्थायी आश्रय जैसी एकीकृत सेवाएं प्रदान की जाती है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें ताकि लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ समय पर मिल सके। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, नगराधीश गौरव चैहान, डीआईओ सतपाल शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।