फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Depletion of 50 percent groundwater will be overcome: Devendra

50 प्रतिशत भूजल की कमी होगी दूर : देवेंद्र

Sat, 04 Sep 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Depletion of 50 percent groundwater will be overcome: Devendra
पंचकूला। अटल भूजल योजना के लक्ष्य को राज्य में अगले पांच साल में पूरा करके भूजल की कमी को 50 प्रतिशत तक दूर करना है। योजना के तहत हरियाणा के कुल 14 जिलों को कवर किया जाएगा, जिसमें 36 भूजल दबाव वाले ब्लॉक के साथ कुल 1669 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। यह जानकारी हरियाणा के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने दी। वह शुक्रवार को पंचकूला में हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित अटल भूजल योजना पर राज्य स्तरीय कार्यशाला संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यशाला का आयोजन अटल भूजल योजना से संबंधित विभिन्न विभागों और जिला कार्यान्वयन भागीदारों (डीआईपी) के संवेदीकरण करने के लिए किया गया था। देवेंद्र सिंह ने बताया कि अटल भूजल योजना केंद्र सरकार, विश्व बैंक द्वारा समर्थित और हरियाणा सरकार द्वारा कार्यान्वित एक सहभागी भूजल प्रबंधन योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य भूजल संसाधनों का हाइड्रोजियोलॉजिकल डाटा नेटवर्क बनाना और राज्य में भूजल संसाधनों के प्रबंधन के लिए सामुदायिक संस्था का निर्माण करना है। इस योजना के अंतर्गत सामुदायिक लामबंदी और जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ हितधारकों का क्षमता निर्माण भी किया जाएगा। योजना के प्रारंभ में प्रत्येक गांव की जल सुरक्षा योजना तैयार की जाएगी और अगले 4 वर्ष में इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मियों को साथ मिलकर काम के लिए किया प्रेारित
हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की अध्यक्ष केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि अटल भूजल और अन्य संबंधित विभागों के जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को एक साथ मिलकर कार्य करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यशाला कराई है। वाटर सिक्योरिटी प्लान भविष्य के लिए भूजल प्रबंधन के लिए दिशा प्रदान करेगा। कार्यशाला में परियोजना निदेशक अटल भूजल योजना-सह-मुख्य अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग डॉ. सतबीर सिंह कादियान और ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा अटल भूजल योजना की तकनीकी सहयोग शाखा के सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed