फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Departments should complete preparations for International Yoga Day - DC

Panchkula News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए विभाग तैयारियां पूरी करें - डीसी

Thu, 29 May 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Departments should complete preparations for International Yoga Day - DC
योग दिवस के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीसी।
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए सभी उपायुक्तों को दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। डीसी मोनिका गुप्ता ने लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम का सभी ने भव्य आयोजन करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने अपने विभागों से संबंधित तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी ने टीम के रूप में कार्य कर उत्सव के रूप में मनाना है।

गुप्ता ने कहा कि गत वर्षों की भांति हमें इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को उत्साह और भव्यता के साथ मनाना है। उन्होंने कहा कि योग दिवस के दृष्टिगत योग प्रोटोकाॅल की तैयारी के लिए सभी विभाग एवं स्वयंसेवी संगठन अभ्यास कराएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी गसुनिश्चित करें कि उनके विभाग से संबंधित जो काम निर्धारित किए हैं वे सही तरीके से और समय से पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि हमें कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है, इसके लिए योग सहायकों, पीटीआई और डीपीई शिक्षकों की समय से योग प्रोटोकाल की ट्रेनिंग पूर्ण हो, ताकि वे आगे विद्यार्थियों एवं अन्य की योग प्रोटोकाल की तैयारी करा सकें। कार्यक्रम में एकरूपता और भव्यता लाने के लिए याेग दिवस प्रोटोकाल की तैयारी बेहद आवश्यक है। योग दिवस के सफल आयोजन व प्रशिक्षण के लिए आयुष विभाग के डाॅ. अमित आर्या ने बताया कि 26 मई से 28 मई तक डीपीई और पीटीआई टीचरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का इस तरह रहेगा शेड्यूल
उन्होंने बताया कि 4 से 6 जून 2025 तक 3 स्कूलों के बच्चों को तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12 से 14 जून तक अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंचों, पंचों और एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 16 जून से 18 जून तक माननीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और एनसीसी कैटेड और सामान्य नागरिकों को योग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 20 जून 2025 को पायलट रिहर्सल की जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, डीसीपी क्राइम अमित कुमार, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, नगराधीश विश्वनाथ, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला खेल अधिकारी नील कमल सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed