फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DEO's order, do not make children sit in the sun in schools

Panchkula News: स्कूलों में बच्चों को धूप में न बैठाएं

Tue, 15 Apr 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
DEO's order, do not make children sit in the sun in schools
डीईओ ने 425 स्कूलों को पत्र जारी कर दिए निर्देश
विज्ञापन

पानी का बंदोबस्त करने को कहा, पंखे-कूलर ठीक न होने पर जानकारी देनी होगी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बढ़ती गर्मी के कारण विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने जिले के 425 स्कूलों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में बच्चों को धूप में न बैठाएं। शिक्षा विभाग ने पानी का बंदोबस्त करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल के पंखे, कूलर खराब हैं तो इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को भेजें। इसे भी जल्द सही कराया जाएगा। साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों को पानी पीने की याद दिलाने के लिए दिन में तीन बार घंटी बजेगी। सुबह 10 बजे के बाद धूप में कोई कार्यक्रम नहीं होगा और विद्यार्थियों को मौसम की जानकारी दी जाएगी।
स्कूलों को आयुष विभाग से संपर्क करने को कहा
पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि अप्रैल में ही गर्मी से लोग हैं। सुबह 10 बजे ही दोपहर जैसी धूप निकल रही है। गर्मी का असर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर न पड़े, इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को आदेश दिए हैं। स्कूलों में किसी भी तरह के कार्यक्रम खुली धूप में आयोजित नहीं किए जाएंगे। बहुत जरूरी कार्यक्रम सुबह 10 बजे से पहले आयोजित किए जाएंगे। अब विद्यार्थियों को खुली धूप में नहीं बैठाया जाएगा। स्कूलों को आयुष विभाग से संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन

रोज मौसम का पूर्वानुमान जानेंगे अध्यापक और विद्यार्थी
जिले के स्कूलों में शिक्षक प्रतिदिन मौसम का पूर्वानुमान जानेंगे और विद्यार्थियों को भी इसकी जानकारी देंगे। विद्यार्थियों को प्रतिदिन पौष्टिक आहार लेने की जानकारी भी दी जाएगी। कक्षा में विद्यार्थियों को गर्मी से बचाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। रेडक्रॉस फंड से प्रत्येक स्कूल में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस खरीदा जाएगा। लू और गर्म हवाओं से बचाव के लिए स्कूल की खिड़कियों को रिफ्लेक्टर, एल्युमिनियम फॉयल और कार्डबोर्ड से ढकने के भी आदेश दिए गए हैं, ताकि गर्म हवा अंदर न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट --
गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में सभी को सावधानी बरतनी जरूरी है। स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए पीने के पानी और ओआरएस की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। सभी स्कूलों को आदेशों का पालन करना अनिवार्य है।
-सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed