फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dengue: Treatment is being done in stretcher, platelets are being given after bringing donor

डेंगू : स्ट्रेचर में हो रहा इलाज, डोनर लाने के बाद मिल रहा प्लेटलेट्स

Mon, 09 Sep 2024 04:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Dengue: Treatment is being done in stretcher, platelets are being given after bringing donor
इमरजेंसी में बेड नहीं मिलने से मरीज-तीमारदार हो रहे परेशान, पिंजौर, डीएलएफ और सूरजपुर सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रोजाना बुखार और डेंगू के करीब 150 मरीज पहुंच रहे हैं। प्लेटलेट्स कम होने और हालत बिगड़ने पर रोजाना करीब आठ मरीजों को जीएमसीएच-32 और पीजीआई रेफर किया जा रहा है। दस दिन में 80 से ज्यादा मरीजों को रेफर किया जा चुका है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखकर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। सिविल अस्पताल में बेड फुल होने की वजह से स्ट्रेचर पर ही मरीजों का इलाज चल रहा है। डोनर लाने के बाद ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्लेटलेट्स उपलब्ध कराया जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद भी रिकवरी का नहीं होना है।
सबसे ज्यादा मरीज पिंजौर सहित अन्य क्षेत्रों से आ रहे हैं। मच्छरों के काटने से डेंगू के साथ बुखार और प्लेटलेट्स कम होने की बात सामने आ रही है। मेडिसिन वार्ड, डेंगू और इमरजेंसी वार्ड में सबसे ज्यादा मरीज पिंजौर, डीएलएफ, सूरजपुर के भर्ती हैं। इसके अलावा ओल्ड पंचकूला से भी मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में इलाज कराने आए पिंजौर के रमेश कुमार ने बताया कि उनके भाई सुधीर की तबीयत ठीक नहीं होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है। इसके अलावा निशा रानी ने बताया कि उनकी मां की तबीयत अधिक खराब होने के बाद उनको भी पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अभी प्लेटलेट्स चढ़ने के बाद नहीं हुई रिकवरी
मैं दो दिन पहले इमरजेंसी में भर्ती हुआ हूं। अभी तक प्लेटलेट्स दो बार चढ़ चुका है। इसके बाद भी रिकवरी नहीं हुई है। डॉक्टर काउंसलिंग कर रहे हैं। अस्पताल में आने के बाद अभी तक बेड नहीं मिला है। इस कारण परेशानी हो रही है। मेरा इलाज स्ट्रेचर पर ही चल रहा है। - नरवैल सिंह निवासी माजरी चौक, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह उठने के बाद बुखार से हालत बिगड़ी
मुझे सुबह से बुखार आया। अचानक हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल लेकर आए। अस्पताल आने के बाद जगह नहीं होने से स्ट्रेचर पर भर्ती हूं। अभी इलाज चल रहा है। प्लेटलेट्स घटने के बात सामने आई है। डॉक्टरों की तरफ से सोमवार को प्लेटलेट्स की जांच के बारे में कहा गया है। अभी तक डोनर नहीं होने से प्लेटलेट्स नहीं चढ़ाया गया है। -फूलवती निवासी पिंजौर, मरीज


अस्पताल में मरीजों की संख्या डेंगू और बुखार के बाद बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इलाज किया जा रहा है। मरीज अधिक आने से बेड कम पड़ रहे हैं। रोजाना सौ मरीज भर्ती होने की स्थिति पैदा हो रही है। अस्पताल से क्रिटिकल मरीजों को ही रेफर किया जा रहा है। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed