फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dengue: Three wards full since last ten days, breeder checker not found, problem in investigation

डेंगू : दस दिन से तीन वार्ड फुल, नहीं मिले ब्रीडर चेकर जांच में हो रही दिक्कत

Wed, 04 Oct 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dengue: Three wards full since last ten days, breeder checker not found, problem in investigation
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में जहां भर्ती मरीजों की रिपोर्ट दो दिन में मिल रही है वहीं, मांग करने के बाद भी हाईरिस्क जोन में लारवा चेक करने के लिए ब्रीडर चेकर अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को डेंगू के पांच नए मामले सामने आए हैं। अब तक डेंगू के 310 मामले सामने आ चुके हैं। दस दिन से सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में बनाए तीन वार्ड फुल चल रहे हैं। इसमें प्राइवेट रूम को डेंगू वार्ड में बना दिया है। इसके अलावा एक अलग वार्ड भी पूरी तरह से फुल है।

वार्ड फुल होने के बाद भी लगातार मरीज आ रहे हैं। इनमें दस हजार से प्लेटलेट्स कम होने पर लगातार रेफर किया जा रहा है। पीजीआई में रोजाना पांच मरीज रेफर हो रहे हैं। वहीं अस्पताल आने वाले मरीजों को डेंगू की रिपोर्ट दो दिन बाद मिल रही है। इस कारण लोगों को लाइनों में लगकर पता करने में दिक्कत हो रही है। बरवाला निवासी अंजलि सिंह ने बताया कि बेटा दो दिन से अस्पताल में भर्ती है। बुखार के कारण भर्ती कराए जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं आई है। पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोसले ने बताया कि डेंगू के मामले आने के बाद लगातार फॉगिंग की जा रही है। वहीं निगम की ओर से लगातार फॉगिंग की जा रही है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में टेस्ट और पर्ची बनवाने के लिए मरीज लंबी लाइनों में लग रहे हैं।
विज्ञापन


हाईरिस्क जोन से लगातार आ रहे मरीज, मिल रहा लारवा
पंचकूला के हाईरिस्क जोन कालका, पिंजौर, बरवाला और रायपुररानी में लगातार चेकिंग की जा रही है। वहीं यहां पर चेकिंग के लिए मिलने वाले ब्रीडर चेकर्स एक महीने से नहीं मिले हैं। वहीं लगातार लारवा मिलने के बाद डेंगू के केस भी बढ़ते जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। शहर के लोगों ने फॉगिंग नहीं होने से नाराजगी जताई है। पंचकूला सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने बताया कि फॉगिंग को सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। इसे सही तरीके से की जानी चाहिए। सेक्टरों के तय शेड्यूल में ठीक तरीके से इसे किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी एहतियात बरती जा रही है। अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। फॉगिंग भी तय शेड्यूल में की जा रही है। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed