{"_id":"66ff2afb5586b708c900a1f4","slug":"dengue-havoc-35-machines-are-fogging-only-five-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-11400-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का कहर : मशीनें 35 फॉगिंग हो रही केवल पांच से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का कहर : मशीनें 35 फॉगिंग हो रही केवल पांच से
विज्ञापन
डेंगू के मच्छर लोगों को सुबह और शाम की सैर के दौरान काट रहे, अभी तक पानी के जमाव के बाद पैदा हो रहे हैं मच्छर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में डेंगू अनियंत्रित होने के बावजूद 35 में से केवल पांच मशीनों से ही फॉगिंग किया जा रहा है। इसमें 30 मशीनें स्टाफ की कमी के कारण बंद पड़ी हैं। इस कारण अभी तक पंचकूला में डेंगू बढ़ने के बाद फॉगिंग नहीं हो पा रही है। जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग और काम के लिए 45 पोस्ट हैं। इसमें चालीस पोस्ट खाली है। पांच पोस्ट पर ही कर्मचारी तैनात हैं। इस काण फॉगिंग के लंबा समय लग रहा है। चुनावी ड्यूटी के कारण नगर निगम के कर्मचारियों का स्टाफ भी एक साथ नहीं मिल रहा है। इसलिए पूर जिले में पांच सदस्यीय टीम ही छिड़काव कर रही है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनडोर फॉगिंग भी एक साथ सभी जगहों पर नहीं हो रही है। इस लिए डेंगू का नियंत्रण अभी तक नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों में डेंगू का भय बना हुआ है।
पार्कों के फाउंटेन में जमा पानी और बिल्डिंग में पनप रहा लारवा
शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इस बार सबसे अधिक केस आए हैं। अब तक पंचकूला के सेक्टर-6 टोपियारी पार्क के फाउंटेन में पानी जमा है। इस कारण यहां पर लारवा का खतरा बना हुआ है। सुबह और शाम को सैर के दौरान लोगों को मच्छर काट रहे हैं। इस कारण भी लोग डेंगू का शिकार हो रहे हैं। वहीं सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के भवन में भी कबाड़ का सामान इकट्ठा है। इसलिए भी पानी का जमाव बना हुआ है। अस्पताल में घास भी नहीं काटी गई है। इसके अलावा सरकारी बिल्डिंगों में भी लारवा पाया गया था। लारवा यहां पर कूलर पंखे के साथ गमले की ट्रे में पाया गया है। इस कारण इस तरह के हालात बने हुए है। अभी तक यह ठीक नहीं हो सका है। पानी के जमाव के कारण अभी तक लारवा पैदा हो रहा है। इसे लेकर विभाग की ओर से आठ हजार नोटिस दिए जा चुके हैं।
डेंगू के 25 नए मामले सामने आए
पंचकूला जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को डेंगू के 25 नए मामले सामने आए हैं। अब तक डेंगू के 778 मामले सामने आए हैं। पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी संदीप जैन ने बताया कि डेंगू के लारवा की जांच की जा रही है। लोगों को लारवा से बचाव के लिए विभिन्न सेक्टरों में जागरूकता अभियान चलाया गया है। चुनाव क बाद नगर निगम से अधिक टीमों की मांग कर इनडोर फॉगिंग बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
जिले में डेंगू के मामलों को देखते हुए टीमें लगाई गई हैं। जहां से भी केस आ रहे हैं, वहां पर इनडोर फॉगिंग की जा रही है। चुनाव के बाद फॉगिंग के लिए अतिरिक्त टीमों की मांग निगम से करेंगे। - डॉ. जितेंदर सिहं, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6