फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dengue cases are continuously increasing, biologist post vacant since last one year

Panchkula News: लगातार बढ़ रहे ड़ेंगू के केस, बायोलॉजिस्ट की पोस्ट एक साल से खाली

Mon, 19 Aug 2024 06:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Dengue cases are continuously increasing, biologist post vacant since last one year
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर में डेंगू के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के 33 नए मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन अभी तक बॉयोलॉजिस्ट की पोस्ट नहीं भरी गई हैं। इसके अलावा डेंगू को लेकर अभी तक फॉगिंग का शेड्यूल भी जारी नहीं हुआ है। इस कारण लोगों में डेंगू का भय बना हुआ है।
बारिश के बाद लगातार पंचकूला, कालका, पिंजौर, बरवाला, रायपुररानी सहित सभी जगहों से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इन इलाकों में मच्छर किस तरह के पाए जा रहे हैं, इसका पता बॉयोलॉजिस्ट की ओर से लगाया जाता है। अब इसका पता नहीं चल पा रहा है। क्योंकि, जिले में एक साल से इस पोस्ट को भरा नहीं जा सका है। वहीं कालका में रेगुलर हेल्थ इंस्पेक्टर की भर्ती नहीं की गई है। कम स्टाफ के साथ सर्वे किया जा रहा है। इस बार डेंगू पर नियंत्रण के लिए फॉगिंग शेड्यूल भी नगर निगम ने नहीं जारी किया है।
विज्ञापन

लारवा मिलने पर 1700 लोगों को नोटिस
अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से लारवा मिलने पर 1700 लोगों को नोटिस दिया जुका है। एक जगह पर लगातार पानी जमा रहने से लारवा उत्पन्न होता है। कालका में खुली नालियों के कारण स्थिति ज्यादा गंभीर हुई है। वहीं शहरी क्षेत्र के लोगाें में भी ट्रैवेल हिस्ट्री के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू के मरीज जहां भी मिले हैं, उस जगह पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है। फॉगिंग शेड्यूल को लेकर नगर निगम को पत्र लिखा जा चुका है।-डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed