फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dengue attack in Haryana, highest number of recorded cases in 5 years

हरियाणा में डेंगू का हमला, पांच साल में सबसे अधिक 8500 केस,. 4 की हो चुकी मौत

Fri, 12 Nov 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dengue attack in Haryana, highest number of recorded cases in 5 years
चंडीगढ़। हरियाणा में डेंगू बेकाबू और जानलेवा हो चला है। रोजाना 250 नए मरीज मिलने से पिछले पांच साल में सबसे अधिक रिकार्ड 8500 केस आ चुके हैं। वहीं, अब तक डेंगू से 4 मरीजों की मौत भी स्वास्थ्य विभाग में दर्ज की गई है। क्योंकि पिछले 5 साल में डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई थी।
विज्ञापन

प्रदेश के 5 जिले फतेहाबाद, पंचकूला, सिरसा, सोनीपत, हिसार और कैथल डेंगू के लिए हॉट स्पॉट बने हुए हैं। यहां पर रोजाना नए मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। सबसे अधिक फतेहाबाद में 841 और पंचकूला में 727 और सबसे कम मरीज पलवल में 43 मिले हैं। अब तक मिले केसों की संख्या पिछले 4 साल के कुल केसों 9070 के बराबर पहुंचने वाले हैं। नए केसों की बढ़ोतरी से आशंका है कि वर्ष 2015 में 9921 केसों का रिकॉर्ड भी पार हो सकता है। बुलेटिन के अनुसार, 68919 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 302 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। 83058 लोगों को घर में लारवा मिलने पर नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन

चिकनगुनिया के 12 और मलेरिया के 54 मरीज
प्रदेश में अब तक चिकनगुनिया के 12 और मलेरिया के 54 मरीज मिल चुके हैं। पिछले साल चिकनगुनिया के 14 और मलेरिया के 111 केस आए थे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार देरी तक बारिश चलने के कारण डेंगू, मलेरिया के केस बढ़े हैं। ठंड बढ़ने के बाद बीमारी कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब कितने केस मिले
साल डेंगू मलेरिया
2015 9921 9308
2016 2494 7866
2017 4550 5696
2018 1936 3154
2019 1207 1497
2020 1377 111
2021 8500 54
जिला डेंगू केस
फतेहाबाद 841
पंचकूला 727
सिरसा 667
हिसार 643
कैथल 633
अंबाला 506
सोनीपत 469
नूंह 391
जींद 334
चरखीदादरी 314
गुुरुग्राम 272
रोहतक 267
फरीदाबाद 261
रेवाड़ी 239
भिवानी 225
यमुनानगर 222
झज्जर 211
पानीपत 168
करनाल 159
महेंद्रगढ़ 148
कुरुक्षेत्र 123
पलवल 43
प्रदेश में लगातार फोगिंग कराई जा रही है। सैंपलिंग का कार्य भी जारी है। स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को चाहिए कि वह आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचने के लिए इंतजाम करें। बढ़ते केसों को लेकर समीक्षा की जा रही है। -डॉ. उषा गुप्ता, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed