फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demonstration of personnel against SDO, allegations of indecent behavior

एसडीओ के खिलाफ कर्मियों का प्रदर्शन, अभद्र व्यवहार के लगाए आरोप

Wed, 13 Oct 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of personnel against SDO, allegations of indecent behavior
रायपुररानी। बिजली निगम के दफ्तर में विभाग के कर्मचारियों ने ऑफिस में तैनात एसडीओ की ओर से कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार, अपशब्द बोलने व तानाशाही रवैये को लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर आधा दिन काम बंद रखा।
विज्ञापन

एचएसईबी व संयुक्त ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले एकत्रित हुए यूनियन के प्रधान हरनेक सिंह व पिरथी निरंकारी ने बताया कि एसडीओ योगेश कुमार के अभद्र रवैये को लेकर सभी कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर विभाग के एक्सईएन ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए आपसी समझौता करवाया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि एसडीओ उनके कार्य संबंधी कागजों पर हस्ताक्षर न कर प्रताड़ित कर अपशब्द बोलता है। ट्रांसफर करने का दबाव बनाता है। यूनियन प्रधान ने बताया कि आज का प्रदर्शन महज चेतावनी है यदि एसडीओ ने कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो यूनियन के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स...
कर्मचारियों व एसडीओ में कुछ बातों को लेकर गलतफहमी हो गई थी। इस पर एसडीओ ने कर्मचारियों को भविष्य में ऐसे शब्द न प्रयोग करने का आश्वासन देते हुए काम सुचारू करवाया है।
-संजीव शर्मा, एक्सईएन, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed