फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demonstration in front of Shatabdi on cancellation of membership of Rahul Gandhi

Panchkula News: राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने पर शताब्दी के सामने किया प्रदर्शन

Sun, 26 Mar 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in front of Shatabdi on cancellation of membership of Rahul Gandhi
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त करने के विरोध में 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के सामने 10 मिनट तक प्रदर्शन किया। सीवाईसी अध्यक्ष मनोज लुबाना ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिस तानाशाही तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की, उसका विरोध किया गया है। यह आंदोलन की शुरुआत है, इसके विरोध में सड़क से संसद तक लड़ेंगे। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा की तानाशाही, अडानी को बचाने और जनता को दबाने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। चंडीगढ़ और देश के युवा राहुल गांधी के साथ हैं। राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में सूरत की अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को निचले सदन के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस मौके पर संदीप कुमार, नवदीप सिंह, रणजोत सिंह, दविंदर सिंह, हरमन सिंह, लवली ठाकुर, मंजूर खान, गुरफतेह सिंह, मनीष राय मनचंदा, अंश उपाध्याय, हरभजन सिंह और प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed