{"_id":"65de5737718b7edd04045ce4","slug":"demands-not-met-asha-workers-will-hold-state-level-demonstration-on-29th-on-mission-director-tenure-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-7020-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मांगें नहीं हुईं पूरी, मिशन डायरेक्टर कार्यकाल पर आशा वर्कर 29 को करेंगी राज्यस्तरीय प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मांगें नहीं हुईं पूरी, मिशन डायरेक्टर कार्यकाल पर आशा वर्कर 29 को करेंगी राज्यस्तरीय प्रदर्शन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। लंबित मांगों को लेकर 29 फरवरी को आशा वर्कर यूनियन मिशन डायरेक्टर कार्यालय सेक्टर-2 में राज्यस्तरीय प्रदर्शन करेंगीं। आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान सुमन, सचिव वंदना और सीटू के जिला सचिव लच्छी राम शर्मा ने आश्वासन दिया था कि 22 जनवरी को मिशन निदेशक की तरफ से चार हजार का फिक्स मानदेय आशा वर्कर को देने का आश्वासन दिया था। आश्वासन के बाद इसे आज तक नहीं दिया गया है। इस कारण आशा वर्कर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में मिशन निदेशक ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही माननीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक कर चार हजार का फिक्स मानदेय सभी आशाओं को जल्द दिया जाएगा। हड़ताल के दौरान लंबित मांगों का भी बैठक में समाधान किया जाएगा। एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है अभी तक भी हड़ताल के दौरान का फिक्स मानदेय नहीं दिया गया है। सभी आशाओं ने अपने हड़ताल के दौरान के बकाया कार्य को पूरा कर दिया है। सरकार और विभाग की इस अनदेखी के खिलाफ 29 फरवरी को मिशन निदेशक कार्यालय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।