{"_id":"661f12a22f9ae56a960891a6","slug":"demand-to-start-bus-service-from-kalka-to-pgi-pkl-office-news-c-87-1-spkl1032-111037-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका से पीजीआई तक बस सर्विस शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका से पीजीआई तक बस सर्विस शुरू करने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन हरियाणा सरकार एडवोकेट विजय बंसल के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों का एक शिष्टमंडल परिवहन विभाग के प्रधान मुख्य सचिव नवदीप विर्क से मिला। शिष्टमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर कालका बस स्टैंड से पीजीआई चंडीगढ़ तक सुबह और दोपहर को हरियाणा रोडवेज की बस सर्विस शुरू करवाने की मांग की।
इस अवसर पर विजय बंसल के साथ तेज भान गांधी, अजय बबल, सोनू समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। विजय बंसल ने बताया कि बस स्टैंड कालका से पीजीआई चंडीगढ़ तक डायरेक्ट बस सुविधा न होने के कारण मरीजों, स्थानीय बच्चों, बुजुर्गों, कर्मचारियों और अन्य को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे स्थानीय लोगों में काफी रोष है। कालका, पिंजौर से सिर्फ मनीमाजरा तक ही बस सुविधा है। लोगों को आगे जाने के लिए प्राइवेट ऑटो को अधिक पैसा देना पड़ता है। इसके अतिरिक्त सेक्टर-32 सरकारी अस्पताल/मेडिकल काॅलेज के लिए भी बस सुविधा आवश्यक है।
जनहित में कालका से डायरेक्ट पीजीआई चंडीगढ़ तक सुबह 8 और शाम 5 बजे बस सुविधा चलाई जाए क्योंकि यहां के अनेकों बच्चे पंजाब यूनिवर्सिटी, पीजीआई समेत चंडीगढ़ के कालेजों और स्कूलों में पढ़ने जाते हैं। शिष्टमंडल की समस्या सुनने के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव नवदीप विर्क ने आश्वासन दिया कि जल्द इस समस्या का निदान किया जाएगा।