फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand to not put attendance of sanitation workers on Swachhata Mitra app

Panchkula News: सफाई कर्मचारियों की हाजिरी स्वच्छता मित्र एप पर न लगाने की मांग

Sat, 26 Apr 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Demand to not put attendance of sanitation workers on Swachhata Mitra app
कालका। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा कालका के एक शिष्टमंडल ने प्रधान लाखन की अध्यक्षता में नप ईओ जरनैल सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जितेन्द्र, ममता, अर्जुन, रोहित, ओमवीर, दीपक, नीरू, रानी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि पालिकाओं, परिषदो, निगमों के कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए 7 अगस्त 2024 को संघ व सरकार के बीच वार्ता हुई थी। इस वार्ता में कर्मचारियों की कई अहम मांगों पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान संघ की ओर से यह मांग रखी गई थी कि पालिकाओं के सफाई कर्मचारियों की हाजिरी स्वच्छता मित्र ऐप पर न लगाई जाए क्योंकि यह एप वर्क-आउटसोर्स व अन्य ठेकों की निगरानी करने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता के दौरान संघ की इस मांग को जायज ठहराते हुए फैसला लिया गया था कि इस ऐप में सुधार करेंगे और स्वच्छता मित्र एप पर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लगाई जाएगी।


अब संघ को जानकारी मिली है कि 7 अगस्त की वार्ता में जिन मांगों पर सहमति बनी थी उनपर निकाय विभाग ने अनावश्यक रूप से आपत्तियां लगाकर उनके पत्र जारी नहीं किए हैं। निकाय विभाग के इस रवैये से पालिकाओं, परिषदों और निगमों के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कहा कि यदि शहरी निकाय विभाग की ओर से 7 अगस्त के समझौते में मानी गई मांगों के पत्र 26 अप्रैल तक जारी नहीं किए गए तो संघ 27 अप्रैल को रोहतक कर्मचारी भवन में राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर बड़े आंदोलन का फैसला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed