फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand to fill the posts of Civil Judges, candle march done at Housing Board Chowk

पंचकूला: सिविल जजों के पदों को भरने की मांग, हाउसिंग बोर्ड चौक पर किया कैंडल मार्च

Sun, 19 Feb 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demand to fill the posts of Civil Judges, candle march done at Housing Board Chowk
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। हरियाणा ज्यूडिशियल स्टूडेंट यूनियन ने शनिवार को बैठक करके 139 सिविल जजों के खाली पदों को तुरंत भरने की मांग की और हाउसिंग बोर्ड चौक पर कैंडल मार्च निकाला। यूनियन के प्रधान वरुण सैनी ने बताया कि 139 सिविल जज के पद खाली पड़े हैं। उनको भरने के लिए दो सालों से सरकार कोई भी उपक्रम नहीं कर रही है। ऐसे तो एलएलबी कर रहे हरियाणा के लाखों नौजवान ताउम्र इंतजार ही करते रह जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले परीक्षाओं में लगभग 100000 जुडिशल एक्सपीरियंस ने प्रिलिमनरी एक्जाम दिया था। इसमें लगभग 3000 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की, सिर्फ 117 कैंडिडेट को सिविल जज हरियाणा की नियुक्ति दी गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने इन भर्तियों पर भारी अनियमितताओं का भी आरोप लगाया। यूनियन के अधिकतर सदस्य सिविल जज की तैयारी छोड़कर अपने-अपने एरिया के कोर्ट में मुंशी या फिर जूनियर एडवोकेट की नौकरी करने को मजबूर हैं। यूनियन ने ट्वीट कर हरियाणा के सीएम व प्रधानमंत्री से इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। आज के कैंडल मार्च में एचपीएस लुबाना, राहुल बंसल, गगनदीप कौर, अजय सूद, मलकीत सिंह, रमन सिहाग, एनपीएस लुबाना, संदीप कौर, आर्यन सलूजा, बिशु सिंह व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed