फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for strict laws against adulterators

Panchkula News: मिलावटखोरों पर सख्त कानून बनाने की मांग

Mon, 06 Oct 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Demand for strict laws against adulterators

विज्ञापन
पंचकूला। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहे हैं बाजार में खाने-पीने की चीजों में मिलावट की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। इसे लेकर हिंद संग्राम परिषद ट्राइसिटी ने सरकार से मांग की है कि मिलावट खोरों पर सख्त कानून बनाए जाएं। परिषद के प्रधान अवतार सिंह सैनी, प्रमुख सलाहकार विक्रांत, तथा सचिव डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि त्योहारों के समय मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों का बाजार में बढ़ता चलन आम जनता की जान के लिए खतरा बन चुका है।

डॉ. सीमा ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री से अपील की कि ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। परिषद महासचिव हरीश शर्मा और सदस्य अमित गोयल ने कहा कि संगठन इस विषय पर जागरूकता अभियान चलाएगा और जनता को ऐसे मिलावटी पदार्थों से बचने का संदेश देगा। परिषद ने सरकार से मांग की कि मिलावट करने वालों को उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed