फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for permanent stop of Vande Bharat Express in Mohali

Panchkula News: वंदे भारत एक्सप्रेस की मोहाली में स्थायी ठहराव की मांग

Fri, 04 Oct 2024 05:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Demand for permanent stop of Vande Bharat Express in Mohali
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला।
क्षेत्रवासियों ने अंब अंदौरा से न्यू दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का मोहाली में दो मिनट के स्थायी ठहराव की मांग की है। अभी चंडीगढ़ में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते 27 सितंबर से छह अक्तूबर तक वंदे भारत एक्सप्रेस का मोहाली में अस्थायी तौर ठहराव किया गया है। इससे मोहाली, खरड़ व मोरिंडा के लोगों को काफी सहूलियत मिली है। उन्हें वंदे भारत एक्सप्रेस पकड़ने के लिए चंडीगढ़ का चक्कर नहीं लगाना पड़ा। इस कारण लोगों के समय और पैसा दोनों की बचत हो रही है। लोगों का कहना है कि मोहाली से चंडीगढ़ के बीच रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए अक्सर जाम का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों को दिक्कत होती है।

मोहाली निवासी टीपी सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-02 से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है। यह चंडीगढ़-दिल्ली बीच की वीवीआईपी ट्रेन है। इस ट्रेन में दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्री ज्यादातर सफर करते हैं। अभी प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर एक साथ दो ट्रेनें आ जाती हैं तो फुट ओवर ब्रिज पर लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

जसपाल सिंह ने बताया कि रेलवे 160 रिटायर्ड कर्मचारी और अधिकारी मोहाली में रहते हैं। आम लोगों के अलावा उन्हें भी मोहाली से चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस पकड़ने के लिए जाना पड़ता है। इस ट्रेन का स्थायी ठहराव होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। एक दो दिन के अंदर मोहाली डीसी और अंबाला मंडल के डीआरएम से मोहाली से ट्रेन के ठहराव की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed