फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for early opening of Halwara Airport

Panchkula News: हलवारा एयरपोर्ट को जल्द चालू करने की मांग

Mon, 27 Oct 2025 11:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 27 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for early opening of Halwara Airport
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। लुधियाना के उद्योग जगत ने एक बार फिर सरकार से हलवारा एयरपोर्ट को जल्द शुरू करने की मांग की है। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) ने केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की है कि एयरपोर्ट परियोजना लंबे समय से लटकी है जिससे उद्योग जगत और आम जनता को असुविधा हो रही है।
सीआईसीयू ने कहा कि लुधियाना और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हवाई संपर्क की सुविधा बेहद जरूरी है। एयरपोर्ट शुरू होने से निर्यातकों, उद्यमियों और निवेशकों को राहत मिलेगी। पंजाब के इस प्रमुख औद्योगिक शहर में हवाई सेवाएं न होने के कारण व्यापार वृद्धि और निवेश के अवसर प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सीआईसीयू अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्र के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। इसके शुरू होने से उद्योगपतियों को यात्रा में आसानी होगी और नए निवेशकों को आकर्षित किया जा सकेगा जिससे पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सीआईसीयू के संगठन सचिव जसविंदर भोगल ने कहा कि हवाई संपर्क औद्योगिक विस्तार और वैश्विक जुड़ाव के लिए अत्यंत आवश्यक है। सरकार को तुरंत हलवारा से उड़ानें शुरू करनी चाहिए ताकि एमएसएमई और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed