फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for early hearing on election petition against Gopal Kanda

गोपाल कांडा के खिलाफ चुनाव याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग

Sat, 11 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for early hearing on election petition against Gopal Kanda
चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा चुनाव में सिरसा से हरियाणा लोकहित पार्टी के विजयी उम्मीदवार गोपाल कांडा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि मुख्य याचिका पर दो साल से सुनवाई नहीं हुई है ऐसे में इस पर जल्द सुनवाई की जाए।
विज्ञापन

निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल सेतिया ने एडवोकेट परविंदर सिंह के जरिये चुनावी याचिका दायर कर गोपाल कांडा के निर्वाचन को चुनौती दी थी। सेतिया ने आरोप लगाया है कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए गोपाल कांडा ने चुनाव में पैसा और शराब बांटी थी। साथ ही चुनाव का नामांकन भरते समय गोपाल कांडा ने जो अंडरटेकिंग दी थी उसका भी पालन नहीं किया। नामांकन भरते समय गोपाल कांडा ने अंडरटेकिंग दी थी कि उसके खिलाफ जो भी मामले दर्ज हैं उनके बारे में वह एक समाचार पत्र में जानकारी देंगे। गोकुल सेतिया का आरोप है कि गोपाल कांडा ने यह जानकारी एक ऐसे समाचार पत्र में दी जिसके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। ऐसे में गोपाल कांडा पर गलत तरीके से चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए याचिकाकर्ता ने गोपाल कांडा का निर्वाचन रद्द करने की मांग की है। गोकुल सेतिया ने कहा कि इस सब का चुनाव के नतीजों पर काफी प्रभाव पड़ा है। मतगणना के दौरान गोकुल सेतिया लगातार गोपाल कांडा से आगे चल रहे थे, लेकिन अंत में वह 602 वोटों से हार गए थे। गोकुल सेतिया को 44,313 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed