फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand: Federation of Residents Association seeks to rid 18-45 years of vaccination registration

मांग : फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट एसोसिएशन ने 18-45 वर्ष को टीकाकरण पंजीकरण से निजात देने की मांग की

Wed, 12 May 2021 01:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Demand: Federation of Residents Association seeks to rid 18-45 years of vaccination registration
पंचकूला। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा ने केंद्रीय और राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर 18 साल से अधिक आयु वालों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि अभी तक वैक्सीनेशन प्रक्रिया बहुत अच्छी तरह से चल रही है।
विज्ञापन

यही कारण है कि 45 साल से अधिक वाले लोग बिना किसी परेशानी के टीकाकरण करवा रहे हैं। लेकिन, 28 अप्रैल से 18 साल से अधिक आयु वालों का टीकाकरण शुरू हुआ है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य किया गया है। आरपी मल्होत्रा ने पत्र में लिखा है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के चलते कम पढ़े लिखे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा है कि बहुत से लोग तो ऐसे हैं जिन्हें इंटरनेट की जानकारी तक नहीं है। मल्होत्रा ने कहा कि जब 45 साल से अधिक लोग सीधे तौर पर हेल्थ वर्कर द्वारा रजिस्टर करके आसानी से प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में टीका लगवा सकते हैं तो 18 साल वालों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की पाबंदी क्यों लगाई गई है। मल्होत्रा ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed