{"_id":"615226558ebc3e2be403cb89","slug":"demand-congress-demands-to-get-rid-of-grass-to-prevent-dengue-malaria-pkl-office-news-pkl428233385","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए कांग्रेस घास से निजात दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए कांग्रेस घास से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन
पंचकूला। कंज्यूमर्स एसोसिएशन ने डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों पर विचार करने के लिए चीफ पैटर्न एसके जैन के निर्देश पर आपात बैठक बुलाई है। इस दौरान मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। संस्था के प्रधान एनसी राणा, महासचिव वीके शमी ने कहा कि पंचकूला निवासी अभी कोरोना काल से उबर नहीं पाए हैं, इधर डेंगू और मलेरिया का प्रकोप शुरू हो गया है।
इन जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए मानसून शुरू होने से पहले जागरूकता अभियान चलाना अति आवश्यक था, लेकिन ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। डोर टू डोर सर्वे और चेकिंग भी नदारद रही। फॉगिंग का प्रभाव भी अधूरा रहा। पंचकूला के खाली प्लाटों में कांग्रेस घास, झाड़ियों और बूटियों का बोलबाला है। वरिष्ठ उपप्रधान केसी जिंदल और कर्नल गोपाल ने कहा कि घग्गर नदी के किनारे लोग पालतू मवेशी बांधते हैं जो गंदगी फैलाते हैं।
मक्खी मच्छरों की उत्पत्ति के लिए यह अनुकूल स्थान होता है। वरिष्ठ सदस्य रोशन खंडूजा, विनय रोहिल्ला, ओपी मेहतानी, रमेश अग्रवाल ने कहा कि सेक्टर-10 में डेंगू के कई केस सामने में आए हैं। सेक्टर-10 में भी कई खाली प्लाटों और कार्नर मकानों के आस पास झाड़ियां और कांग्रेस घास फैली है।