{"_id":"66790194e916987c52002d9b","slug":"delhi-police-encounter-with-wanted-accused-in-panchkula-2024-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में मुठभेड़: वांटेड आरोपियों को पकड़ने गई थी दिल्ली पुलिस, हमले में एक बदमाश घायल; दूसरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में मुठभेड़: वांटेड आरोपियों को पकड़ने गई थी दिल्ली पुलिस, हमले में एक बदमाश घायल; दूसरा गिरफ्तार
Mon, 24 Jun 2024 10:48 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/चंडीगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:48 AM IST
सार
पंचकूला में आरोपियों को पकड़ने गई दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में एक बदमाश घायल हो गया तो वहीं दूसरा गिरफ्तार हो गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला सेक्टर 20 सोसाइटी में वांटेड आरोपियों पकड़ने आए दिल्ली पुलिस कर्मचारियों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इसमें दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर यूनिस के सिर और कमर पर चोट आई है। दिल्ली पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रणवीर (28) को गोली लगी।
विज्ञापन
आरोपी को सेक्टर छह के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सेक्टर 20 थाना पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस सोमवार सुबह सेक्टर 20 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी नंबर 52 में पहुंची थी। जब उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए दरवाजा खटखटाया तो आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने गोली चला दी जो एक आरोपी के पैर में लगी। उसका उपचार सेक्टर छह नागरिक अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर सेक्टर 20 थाने
विज्ञापन
में ले आई है। सेक्टर 20 थाना पुलिस दिल्ली पुलिस के बयान दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है।