{"_id":"694ef9b485afa5a3490d1ced","slug":"delhi-kalka-shatabdi-arrived-late-himalayan-queen-departed-an-hour-late-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-130955-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दिल्ली-कालका शताब्दी पहुंची देरी से, हिमालयन क्वीन एक घंटे लेट हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दिल्ली-कालका शताब्दी पहुंची देरी से, हिमालयन क्वीन एक घंटे लेट हुई रवाना
विज्ञापन
शताब्दी ट्रेन के विलंब से पहुंचने का असर कालका-शिमला रेल सेवा पर पड़ा
दिल्ली-कालका शताब्दी अपने तय समय से देरी से पहुंची
कनेक्शन ट्रेन हिमालयन क्वीन निर्धारित समय से बाद में रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। शुक्रवार को दिल्ली-कालका शताब्दी ट्रेन के देरी से पहुंचने के चलते इसके कनेक्शन में चलने वाली कालका-शिमला रेलमार्ग की ट्रेन हिमालयन क्वीन भी अपने निर्धारित समय से देरी से शिमला के लिए रवाना की गई।
स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-कालका शताब्दी ट्रेन का निर्धारित आगमन समय सुबह 11:40 बजे था, लेकिन यह शुक्रवार को दोपहर करीब 12:50 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंची। शताब्दी के लेट पहुंचने के कारण इसके कनेक्शन में चलने वाली हिमालयन क्वीन को भी तय समय 11:55 बजे की बजाय दोपहर 1 बजे कालका रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। ट्रेन की देरी से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और पहाड़ी रेलमार्ग पर चलने वाली सेवाओं के शेड्यूल पर भी असर पड़ा।