फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Delegation of Haryana Government PWD Mechanical Workers Union handed over demand letter to Sub Divisional Engineer

हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के शिष्टमंडल ने उपमंडल अभियंता को सौंपा मांगपत्र

Fri, 07 Feb 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Delegation of Haryana Government PWD Mechanical Workers Union handed over demand letter to Sub Divisional Engineer
पिंजौर। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ब्रांच, पिंजौर के पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने जिला प्रधान की अध्यक्षता में जनस्वास्थ्य विभाग पिंजौर के उपमंडल अभियंता विनोद कुमार से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। जिला प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि शिष्टमंडल ने अभियंता विनोद कुमार से मुलाकात के दौरान कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को सामान वेतन देना, सैलरी समय पर देना, फील्ड में तैनात कर्मचारियों को कार्य के अनुसार सामान देना जैसे टार्च, साबुन, एलईडी आदि मुहैया करवाने की मांग की।
विज्ञापन

सतीश कुमार ने बताया कि अभियंता विनोद कुमार ने उनकी मांगों को मानते हुए तुरंत प्रभाव से उन्हें लागू करने के आदेश दिए। इस अवसर पर जेई लोकेश कुमार के साथ साथ जिला चेयरमैन सरदार रणवीर सिंह, कैशियर सुरेंद्र कुमार, ब्रांच प्रधान जसपाल सिंह, सचिव सोहन लाल, सुरेश कुमार, लेखराज आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed