फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Defects in maintenance of Topiary Park: Fine imposed on PMDA-HSVP officials

टोपेरी पार्क के रखरखाव में खामियां : पीएमडीए-एचएसवीपी के अधिकारियों पर लगाया जुर्माना

Sat, 11 Jan 2025 07:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Defects in maintenance of Topiary Park: Fine imposed on PMDA-HSVP officials
चंडीगढ़-पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित टोपेरी पार्क के रखरखाव में चौतरफा खामियां मिली हैं। साथ ही पार्क के बुनियादी ढांचे की खराब गुणवत्ता के चलते भ्रष्टाचार की आशंका है। इस मामले को लेकर हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने एचएसवीपी और पीएमडीए के एक्सईएन, एसडीई समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाकर जांच भी बैठाई है ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस संबंध में आयोग ने विभागों से रिपोर्ट भी तलब की है। हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता और आयोग के सलाहकार जिनसन जॉर्ज चाको और विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पार्क का दौरा करने के उपरांत यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मुख्य आयुक्त ने पाया कि शौचालय बहुत बुरी अवस्था में थे। सार्वजनिक उपयोग के लिए अनुपयुक्त थे। न तो सफाई थी और न ही फ्लश काम कर रहे थे। एचएसवीपी के एक्सईएन (बागवानी) को सफाई सुनिश्चित करने और सफाई के बाद सबूत के तौर पर तस्वीरें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आयोग ने प्रत्येक शौचालय के लिए 2,500 रुपये का जुर्माना लगाया है, यानी कि संबंधित एक्सईएन, एसडीई या अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के वेतन से कुल 5,000 रुपये काटे जाएंगे। एक्सईएन (बागवानी) को मामले की जांच कर 17 जनवरी तक इस संबंध में आयोग को रिपोर्ट भेजने को कहा है। पार्क का म्यूजिक सिस्टम संचालक की मर्जी से चलाने के संबंध में पीएमडीए के एक्सईएन को निर्देश दिया गया है कि वे उस व्यक्ति की पहचान करे और नोटिस बोर्ड पर उसका नाम चस्पा करें।
विज्ञापन

आयोग ने पाया कि ग्रीन प्लानिंग पीएमडीए (पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी) के सलाहकार हरदीप मलिक ने पार्क का निरीक्षण किया और खामियां मिलने पर नोटिस जारी किए थे। इसलिए, आयोग ने राम कुमार डीओ-एवं-एसडीई (सिविल), पीएमडीए पर 5,000 रुपये का सांकेतिक जुर्माना लगाया है। आयोग एफजीआरए-कम-एक्सईएन और एसजीआरए-कम-एसई की ड्यूटी से संतुष्ट नहीं है। इसलिए, एनके पायल, एक्सईएन पीएमडीए और राजीव शर्मा एसई पीएमडीए को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश क्यों न की जाए। उन्हें 20 जनवरी 2025 तक इस संबंध में जवाब भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसई बागवानी की बैठाई जांच, 31 तक मांगी रिपोर्ट
टीम ने जांच के दौरान देखा कि पार्क में ईपीडीएम (एथिलीन प्रोपलीन डायन मोनोमर) पथ हाल ही में बिछाया गया था। तीन साल की वारंटी होने के बावजूद निर्माण के कुछ महीनों के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गया है। आयोग ने इसमें भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। जांच में सामने आया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसई इलेक्ट्रिकल अशोक राणा ने यह कार्य कराया था। उस समय उनके पास बागवानी का अतिरिक्त कार्यभार भी था। आयोग ने इस मामले में एचएसवीपी के सीए को जांच करने और इस चूक के लिए जिम्मेदारी तय करने और 31 जनवरी 2025 तक आयोग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने यहां तक कहा है कि विभाग आरोपपत्र जारी कर निर्माण पर किए अनावश्यक खर्च की राशि भी वसूल सकता है।



व्यापक जल निकासी योजना तैयार करने के निर्देश
एसडीई (सिविल), एमसी पंचकूला को यह पता लगाने के निर्देश हैं कि जिमखाना क्लब के सामने वर्षा के समय जल निकासी व्यवस्था मौजूद है या नहीं। इसके अतिरिक्त, एसडीई को पिछले दो वर्षों में जल निकासी व्यवस्था पर की गई किसी भी सफाई का विवरण देना होगा। आयोग ने एक्सईएन, पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) को एक व्यापक वर्षा जल निकासी योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed