फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Defaulters broke the locks of flats and tried to occupy them

Panchkula News: डिफॉल्टरों ने तोड़े फ्लैटों के ताले, कब्जा करने की कोशिश

Fri, 01 Aug 2025 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Defaulters broke the locks of flats and tried to occupy them
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-7 पर पंचकूला एक्सटेंशन-2 में इको सिटी स्थित दिव्य ज्योति सोसाइटी में फ्लैट मालिकों के ताले तोड़ कर डिफॉल्टरों ने कब्जा करने की कोशिश की। फ्लैट मालिकों ने इस बारे में रामगढ़ पुलिस चौंकी में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

स्वामी विश्वामित्रानंद गिरि संचालक नग्गल गोशाला बरवाला ने बताया कि उन्होंने एडलिक कंपनी से दिव्य ज्योति सोसाइटी में 218/3 फ्लैट खरीदा था और यहीं रहते हैं। उनके फ्लैट में रात के समय कोई अंजान व्यक्ति बाहर दरवाजे पर ताला लगा कर चला गया। इसी तरह पंचकूला के सेक्टर-28 के मकान नंबर- 2128 ने व्यक्ति ने बताया कि दिव्य ज्योति सोसायटी में द्वितीय तल पर फ्लैट 214 खरीदा था और इसकी पोजीशन 17अक्तूबर 2022 को ले ली थी। महेश नामक व्यक्ति को किराए पर दिया हुआ है। गत दिनों मुन्नी देवी नाम की एक महिला इस फ्लैट में जबरदस्ती घुस कर कब्जा करने लगी। उन्होंने इस मामले बारे सोसायटी के प्रबंधक को अवगत करवाया।
विज्ञापन

सोसायटी के प्रबंधक गुरमीत सिंह ने बताया कि इस फ्लैट को पहले मुन्नी देवी को अलाॅट किया था, लेकिन वह इस फ्लैट की शर्तें पूरी करने में कामयाब नहीं हो सकी। इसलिए यह फ्लैट संजीव कुमार को अलाॅट कर दिया गया था। गुरमीत सिंह ने बताया कि जो लोग शर्तें पूरी नहीं कर पाए उन फ्लेटों को सोसायटी के नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए अन्य लोगों को दोबारा से अलाटमेंट कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

डिफॉल्टरों ने सोसायटी को 2017 से कोई भी पेमेंट नहीं दी। सोसाइटी ने पूरी पेमेंट देने वाले अन्य मैंबर को फ्लैट का पजेशन, प्रॉपर्टी आईडी बना कर दे दिया। वे उसमें रह रहे हैं और किराए पर दिए हुए हैं।.-गुरमीत सिंह, मैनेजर, दिव्य ज्योति सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed