{"_id":"67686dc11544bdb40000c564","slug":"deepak-bholas-close-aide-surender-arrested-from-ayodhya-police-took-one-day-remand-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-13511-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दीपक भोला का करीबी सुरेंदर अयोध्या से गिरफ्तार, पुलिस ने लिया एक दिन का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दीपक भोला का करीबी सुरेंदर अयोध्या से गिरफ्तार, पुलिस ने लिया एक दिन का रिमांड
Mon, 23 Dec 2024 01:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नकली सोने को असली बताकर बैंक आफ इंडिया ब्रांच से 3 करोड़ रुपए का लोन दिलवाने वाले मास्टरमाइंड दीपक भोला के सहयोगी सुरेंदर कुमार को जांच टीम ने आयोध्या से गिरफ्तार किया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेशकर एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
आर्थिक अपराध शाखा टीम और सेक्टर 16 पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अबतक गोल्ड वैल्युअर भोला समेत चार सहयोगियों की गिरफ्तारी की है।
सेक्टर 16 पुलिस थाना इंचार्ज मानसिंह ने बताया कि मास्टमाइंड भोला के गिरफ्तार होने के बाद आरोपी सुरेंदर कुमार पांडेय अयोध्या फरार हो गया था। टीम ने सूचना के आधार पर अयोध्या पहुंचकर ट्रेस करके काबू में लिया। आरोपी ने दीपक भोला के साथ मिलकर नकली सोना देकर बैंक से आठ लाख का लोन लिया था। आरोपी ने यह भी बताया कि नकली सोना भोला ने दिया था और कहा था कि लोन मैं दिलवा दूंगा।