फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Decision taken in meeting: AAP will fight panchayati elections on party symbol

बैठक में हुआ फैसला : आप पार्टी चिह्न पर लड़ेगी पंचायती चुनाव

Mon, 21 Jun 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Decision taken in meeting: AAP will fight panchayati elections on party symbol
पंचकूला। आम आदमी पार्टी की जिला पंचकूला इकाई की एक अहम बैठक रविवार को उत्तरी हरियाणा जोन के अध्यक्ष बीके कौशिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जोन के संगठन मंत्री सुखबीर सिंह चहल और सचिव योगेश्वर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों में भाग लेने पर चर्चा हुई और यह तय हुआ कि पार्टी सभी चुनाव में पार्टी सिंबल के साथ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना नियमों का पालन कर नेता और कार्यकर्ता अपने इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाएं और लोगों को केंद्र सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराएं। कौशिक ने कहा कि यह सरकार अपनी पहली पारी की तरह ही दूसरी पारी में भी पूरी तरह से जनहित के काम करने में नाकाम साबित हुई है। संगठन मंत्री सुखबीर चहल ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से असफल एवं नाकारा है। उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने कहा कि देश में जीडीपी के साथ-साथ भाजपा का ग्राफ भी तेजी से गिरता जा रहा है। पार्टी के जिला प्रधान सुरेंद्र राठी ने कहा कि आप पंचायतों के हर तरह के चुनावों में मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। आप के जिला प्रधान आर्य सिंह ने कहा कि इस बार युवा वर्ग इन चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह, नसीब सिंह, जगमोहन, बलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रवीण हुड्डा, नवीन, हसनैन शेख, दीपक, मनजिंदर सिंह, स्वर्ण पाल सिंह, प्रवीण कुमार, पूजा भारद्वाज, रीना राठी, विकास शर्मा, सनी शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed