फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Death of accused in police custody, Punjab Human Rights Commission takes cognizance

Panchkula News: पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत, पंजाब मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Tue, 18 Jun 2024 10:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Death of accused in police custody, Punjab Human Rights Commission takes cognizance
चंडीगढ़। अवैध हथियारों से जुड़े मामले में सीआईए स्टाफ गुरदासपुर की हिरासत में बलकार सिंह की संदिग्ध हालात में मौत के मामले का पंजाब मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए पंजाब के डीजीपी, गुरदासपुर के डीएम और एसएसपी को रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों के मामले में गैंगस्टर पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूछताछ में उसने बलकार सिंह का नाम लिया था। इसी आधार पर पूछताछ के लिए सीआईए स्टाफ की टीम ने होशियारपुर से बलकार सिंह को हिरासत मेंं लिया था और गुरदासपुर लेकर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में संदिग्ध हालात में बलकार सिंह की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर प्रकाशित समाचार पर पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस संत प्रकाश व सदस्य निर्मलजीत कौर ने मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

आयोग ने पंजाब के डीजीपी, गुरदासपुर के डीएम और एसएसपी को नोटिस जारी करते हुए 4 सितंबर तक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। आयोग ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इसकी वीडियोग्राफी, एसएसपी की विस्तृत रिपोर्ट, विसरा रिपोर्ट व मेडिकल बोर्ड से मौत का कारण बताने वाली रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed