फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Deadly attack on three youths in Night Food Street

Panchkula News: नाइट फूड स्ट्रीट में तीन युवकों पर जानलेवा हमला

Tue, 28 Oct 2025 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on three youths in Night Food Street
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित नाइट फूड स्ट्रीट के सामने 21 अक्तूबर की सुबह करीब 4 बजे तीन युवकों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीडि़त ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-10 निवासी मनजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोस्त पंकज और गुरशीश के साथ नाइट फूड स्ट्रीट में खड़ा था। इसी दौरान बलटाना निवासी योगेश गोयल वहां आया और बात करने के बहाने उसे साइड में बुलाने लगा। शिकायतकर्ता के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते योगेश ने अचानक उससे धक्कामुक्की शुरू कर दी। इसी बीच पीछे से आए उसके साथी हीरा निवासी मनीमाजरा ने सिर पर टाइल से वार कर दिया। वहीं, योगेश ने लोहे के कड़े से मनजीत की बायीं आंख के पास हमला किया। मनजीत ने दी शिकायत में बताया कि जब उसके दोस्तों ने बचाने की कोशिश की तो अन्य साथियों ने लोहे की रॉड और चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से भाग गए। घायल तीनों युवकों ने सिविल अस्पताल इलाज करवाया और मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed