{"_id":"5d7021ab8ebc3e017b4be020","slug":"dead-body-sector-38-west-panchkula-news-pkl3496194145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में दो दिन पुरानी संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में दो दिन पुरानी संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट के एक घर में दो दिन पुराना शव मिला। बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। रात आठ बजे पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर शव पड़ा था। इसे जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाया। मलोया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, घर के दरवाजे के पास खून जमा था। पुलिस ने पहले तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद दरवाजा तोड़ना पड़ा। कुछ पुलिसकर्मी पिछले हिस्से से अंदर घुसे तो व्हील चेयर पर व्यक्ति का शव था। पूरा शरीर फूल चुका था। जांच में पता चला कि मृतक सुनील शर्मा था। उसकी उम्र करीब 48 साल थी। वह मकान में अकेला रहता था। उसके भाई और बहन शहर के बाहर हैं।
गैस चूल्हा ऑन था
कमरे से गैस की तेज बदबू आ रही थी। पुलिस किचन में पहुंची तो गैस ऑन था। चूल्हे पर एक पानी से भरा कूकर रखा था। पुलिस कयास लगा रही है कि खाना बनाने के दौरान वह व्हील चेयर पर बैठा और किसी वजह से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही असली वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
दो दिन पहले फोन पर आखिरी बार हुई थी बात
जांच में सामने आया कि दो दिन पहले सुनील की अपनी बहन से बात हुई थी। पता चला कि सुनील को स्पाइन की प्रॅाब्लम थी। पुलिस ने सूचना परिजनों को दे दी है। आज जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम में किया जाएगा।