फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dead body of unknown person found in drain

नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Sun, 23 Feb 2020 09:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of unknown person found in drain
रायपुररानी। त्रिलोपुर चौक से मोरनी रोड के पास स्थित शराब ठेका के साथ लगते नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रविवार सुबह शराब ठेका पर कार्यरत कर्मचारियों ने देखा कि ठेके के साथ लगतेे पानी के नाले में कुछ कपड़े दिखाई दिए जिस पर कर्मचारियों ने पास जाकर देखा कि नाले में कोई व्यक्ति पड़ा है। उन्होंने इसकी सूचना ठेकेदार को दी जिसने सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद रायपुररानी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके का मुआयना करने पहुंची। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल पर स्थित नाले से दो बोतल पानी के सैंपल भी लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 6 अस्पताल पंचकूला की मोर्चरी में रखवा दिया और शव की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed