{"_id":"6701c5e3d95c8f4c6b05d934","slug":"dead-body-of-a-person-found-hanging-in-the-bushes-near-the-highway-pkl-office-news-c-87-1-spkl1034-116025-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हाईवे के पास झाड़ियों में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हाईवे के पास झाड़ियों में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित मौली गांव के नजदीक राम जी ऑयल पेट्रोल पंप के सामने झाड़ियों में फंदे से लटका एक व्यक्ति का शव मिला है। मौली पुलिस चौकी इंचार्ज सिंहराज सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप व आसपास स्थित ढाबों के आसपास बदबू फैलने की सूचना मिली थी। जब उन्होंने हाईवे के साथ लगती झाड़ियों में चेक किया तो एक व्यक्ति सड़ी-गली हालत में फंदे से लटका हुआ था।
शव की हालत से लग रहा था कि उस व्यक्ति ने कई दिन पहले यहां पर फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। शव को शिनाख्त के लिए नागरिक हॉस्पिटल सेक्टर-6 पंचकूला मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया।