फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DCP took meeting, warned of strict action if negligence is found

Panchkula News: डीसीपी ने ली बैठक, लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

Sun, 12 May 2024 04:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
DCP took meeting, warned of strict action if negligence is found
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में पंचकूला उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के मार्गदर्शन में पुलिस आब्जर्वर आईपीएस डॉ. रवि के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारियों और चुनाव के संबंध में सभी इंचार्जों की बैठक हुई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चुनाव के दौरान हर पुलिस कर्मचारी और अधिकारी की डयूटी होगी। इसमें कुछ कर्मचारी बूथ पर कुछ चेकिंग के लिए, कुछ पेट्रोलिंग, सभी को अलग-अलग प्रकार के डयूटी दी जाएगी। यह जिम्मेवारी सबसे बड़ी है।
इस जिम्मेवारी को ईमानदारी के साथ अलर्ट होकर करें। अपनी डयूटी के बारे में अच्छी तरह से सभी थाना प्रभारी अपनी जिम्मेवारी समझें। अगर चुनाव को लेकर डयूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त ने बताया जिले में सभी बार्डर नाकों की वीडियो रिकार्डिंग की जा रही है। सभी नाका इंचार्ज गाड़ी को ध्यानपूर्वक चेक करेंगे। अगर किसी प्रकार की कोई असामाजिक गतिविधि की संभावना होती है तो उस समय तुरंत उच्च अधिकारियों के सज्ञान में लाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस उपायुक्त ने बताया प्रत्येक गाड़ी को ध्यानपूर्वक चेक करें। मीटिंग के दौरान एसीपी कालका जोगिंद्र शर्मा, एसीपी सुरेंद्र कुमार, एसीपी हरविंद्र सिंह, सभी थाना प्रभारी, सभी बार्डर नाका पर तैनात पुलिस कर्मचारी, सभी एसएसटी, एफएसटी टीम इंचार्ज मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed