फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DCP cracks the whip at police stations; issues directives for speedy disposal of pending cases.

Panchkula News: थानों में डीसीपी की सख्ती, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

Sat, 22 Aug 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
DCP cracks the whip at police stations; issues directives for speedy disposal of pending cases.
रिकॉर्ड, हथियार, हवालात और मालखाने का किया निरीक्षण; शिकायतकर्ताओं से शालीन व्यवहार पर जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने शुक्रवार को पिंजौर, कालका और एमडीसी थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड, रजिस्टर, दस्तावेज, सरकारी हथियार, हवालात और मालखाने की व्यवस्थाएं जांचीं। लंबित शिकायतों और मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रत्येक मामले का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय सीमा में निपटारा करने के निर्देश दिए।

डीसीपी ने सरकारी हथियारों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रिकॉर्ड का मिलान किया। हवालात में सुरक्षा प्रबंधों और मानकों की समीक्षा की। मालखाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानों में लंबे समय से खड़े लावारिस और जब्त वाहनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए नियमानुसार जल्द निपटारा करने को कहा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसरों में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार करने पर जोर दिया। डीसीपी अदिति सिंह ने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं भी जानीं। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनता की शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने और पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता व जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed