फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DC took cognizance, sought written response from corporation officials

कैनल हाउस: अधिकारियों की मिली-भगत से हो रही धांधली

Sun, 20 Sep 2020 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
DC took cognizance, sought written response from corporation officials
पंचकूला। गांव सुखदर्शनपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे कैनल हाउस के निर्माण में पीली ईंट, गोल बजरी और मिलावटी रेत लगाने के मामले में अधिकारियों की चुप्पी चर्चाओं का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि एससी विजय गोयल और एक्सईएन अंकिल लोहान के आदेश के बाद भी ठेकेदार द्वारा पीली ईंटों को नहीं हटाना बड़ी धांधली और मिलीभगत की तरफ इशारा करता है। अमर उजाला में प्रकाशित खबरों पर उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने शनिवार को नगर निगम को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। इसके लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखने का आदेश दिया है। उपायुक्त का कहना है कि वे समझ नहीं पा रहे हैं कि जब पूरा प्रकरण निगम आयुक्त, एससी और एक्सईएन के संज्ञान में है, तो इसके बाद भी वे हस्तक्षेप क्यों नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जेई अधिकारियों की आंखों में झोंक रहा धूल
सुखदर्शनपुर में कैनल हाउस निर्माण कार्य पर नजर रखने के लिए निगम द्वारा तैनात किया गया जेई वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार गुमराह कर रहा है। वह अधिकारियों के सामने ठेकेदार की कमियों को आने ही नहीं देता है। जैसे ही नगर निगम से कोई अधिकारी जांच के लिए रवाना होता है इसकी सूचना ठेकेदार और कारिंदों को पहले ही दे दी जाती है, जिसके चलते वह मिलावटी सामान को इधर-उधर कर देते हैं। इसके बाद जैसे ही अधिकारियों का काफिला मौके से रवाना होता है कार्य पुराने ढर्रे पर शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों से जनता के सवाल
पंचकूला विकास मंच के राकेश अग्रवाल ने निगम अधिकारियों से इस मामले में सवाल किया है कि वह कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे तो निगम घोटाले का अड्डा बन जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता सीमा भारद्वाज ने सवाल किया है कि क्या निगम अधिकारियों को किसी मंत्री का खौफ सता रहा है, जिसके चलते वह आंखें मूंदे हैं। कांग्रेसी नेता संदीप सोही ने ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर लगे सवालिया निशान की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय मंत्री के पास पहुंचा धांधली का मुद्दा
सुखदर्शनपुर कैनल हाउस निर्माण कार्य में धांधली का मुद्दा शनिवार को स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज के पास भी पहुंच गया है। विज का कहना है कि जैसे ही उन्हें इस मामले की लिखित शिकायत मिलेगी वह जांच के आदेश जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले पर उनकी पैनी नजर है। वह देख रहे हैं कि निगम और प्रशासनिक अधिकारी क्या कार्रवाई कर रहे हैं।

यह हैं कुछ सवाल
मामला सामने आने के बाद भी निगम के अधिकारी चुप क्यों हैं। वह सब कुछ जानकर भी अनजान क्यों बने बैठे हैं। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पा रहे हैं। क्या निगम अधिकारियों पर किसी नेता या फिर मंत्री का दबाव है? यह सवाल शहरवासी प्रशासनिक अधिकारियों से पूछ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों की चुप्पी से स्पष्ट है कि ठेकेदार निर्माण कार्य में धांधली विभागीय अधिकारियों की मिली-भगत से कर रहा है। क्या ठेकेदार की पहुंच ऊपर तक है। इस कारण भी नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई करने में दबाव महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed