फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DC Monica Gupta reviewed the drop point feeder bus service

Panchkula News: डीसी मोनिका गुप्ता ने ड्राॅप पॉइंट फीडर बस सेवा का लिया जायजा

Sun, 27 Jul 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
DC Monica Gupta reviewed the drop point feeder bus service
पंचकूला। सीईटी को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए उपायुक्त पंचकूला जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ दिनभर फील्ड में मौजूद रहीं। उन्होंने दोनों शिफ्टों के दौरान ड्राॅप पॉइंट और फीडर बस सेवा का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी अभ्यर्थी को कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए। डीसी मोनिका गुप्ता ने परीक्षा केंद्रों का पहली और दूसरी शिफ्ट में निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एक परीक्षार्थी की बस छूटी तो उसे विशेष वाहन की व्यवस्था कर यमुनानगर पहुंचाया
जिले के थापली की एक अभ्यर्थी की बस छूट जाने पर कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर- 0172-2566262 पर उसका काॅल आया तो यातायात व्यवस्था के इंचार्ज एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष वाहन की व्यवस्था कर अभ्यर्थी को यमुनानगर पहुंचाया गया। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि पंचकूला बस स्टैंड पर लगभग 50 अभ्यर्थी ऐसे भी पंहुचे, जिनका परीक्षा केंद्र पंचकूला जिला से बाहर मनीमाजरा में था, उनके लिए विशेष रूप से फीडर बस रवाना की गई और सभी अभ्यर्थियों को मनीमाजरा परीक्षा केंद्रों पर भिजवाया गया।
विज्ञापन

दिव्यांगों को घर से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया
उपायुक्त ने बताया कि पंचकूला जिला के दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए चंडीगढ में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों को फोन के माध्यम से संपर्क कर उनसे सहयोग के संबंध में जानकारी ली गई थी। सहयोग मांगने वाले सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से परीक्षा केंद्र औरवापसी में उनके घर तक छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला के परीक्षार्थियों को 60 बसों से यमुनानगर भेजा
पंचकूला से यमुनानगर तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए जिले के 6 स्थानों (कालका, पिंजौर, मोरनी, पंचकूला, रायपुररानी व बरवाला) से दोनों शिफ्टों में 60 बसें भेजी गईं। उन्होंने बताया कि पंचकूला जिले से पहली शिफ्ट के लिए 32 व दूसरी शिफ्ट में 28 बसों के माध्यम से अभ्यर्थियों को यमुनानगर भेजा गया।


पहले दिन पंचकूला जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं दोनों शिफ्टों में परीक्षाएं
सीईटी की परीक्षा पहले दिन पंचकूला जिले में दोनों शिफ्टों में शांतिपूर्वक तरीके संपन्न हुई। सभी 44 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि सीईटी को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को बस के आने के 3 से 4 मिनट के अंतराल में ही उनके परीक्षा केंद्रों के लिए निर्धारित बसों में चढाकर रवाना किया गया और समय से सभी को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed