फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DC gave instructions to GM Roadways Panchkula to run buses for villagers

Panchkula News: डीसी ने जीएम रोडवेज पंचकूला को दिए ग्रामीणों के लिए बस चलाने के निर्देश

Sat, 07 Dec 2024 12:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
DC gave instructions to GM Roadways Panchkula to run buses for villagers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। समाधान शिविर में शुक्रवार को उपायुक्त ने महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज पंचकूला को केदारपुर, मंगनीवाला, दीवानवाला, चिकन, अमरावती से ग्रामीणों के लिए तुरंत बस चलाने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में डीसी मोनिका गुप्ता ने बख्शीवाला के ग्रामीणों की दस साल से रास्ता बंद करने की शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस उपायुक्त को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और जल्द से जल्द रास्ता खुलवाने के भी निर्देश दिए।
इसके अलावा रायपुररानी की नेहा की दहेज प्रताड़ना की शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस उपायुक्त को मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त ने गांव पौडावाला के कुलदीप की पीने के पानी की पाइप लाइन डलवाने की प्रार्थना पर संज्ञान लेकर पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता को जल्द से जल्द कार्य को शुरू करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने एमसी मोनिका देवी और ग्रामीणों की दीवान वाला से नंदपुर सड़क बनवाने की मांग पर लोक निर्माण विभाग एवं सड़क विभाग के कार्यकारी अभियंता को तुरंत मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में समाधान शिविर का आयोजन हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करने के लिए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी सीधे समाधान शिविर से जुड़कर कार्रवाई की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जिले के लोगों की शिकायतों का निदान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में जिले के 9 लोगों की शिकायतें आईं, जिनके जल्द से जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है। इस मौके पर एसडीएम गौरव चौहान, नगराधीश विश्वनाथ, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, डीआरओ डाॅ. कुलदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed