{"_id":"680162bb149a0509e807394b","slug":"daughter-i-am-your-uncle-speaking-saying-this-a-cyber-thug-duped-a-girl-of-rs-2-lakh-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121730-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बेटी तुम्हारा ताया बोल रहा हूं... कहकर साइबर ठग ने युवती से ठगे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बेटी तुम्हारा ताया बोल रहा हूं... कहकर साइबर ठग ने युवती से ठगे दो लाख रुपये
विज्ञापन
पंचकूला। एक साइबर ठग ने व्हाट्सएप पर एक युवती के ताया की फोटो लगाकर व्हाट्सएप कॉल करके उससे दो लाख रुये ठग लिए हैं। सेक्टर-12 निवासी युवती मधु की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। मधु ने पुलिस को बताया कि 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे घर पर थी तो अंजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। उसमें ताया संत लाल की फोटो लगी हुई थी तो उसने फोन पिक कर किया और फोन करने वाले को ताया जी समझकर बात करने लगी। इसके बाद ठग ने हालचाल पूछकर कहा कि उन्होंने नया प्रोजेक्ट शुरू करना है और उन्हें पांच लाख रुपये की जरूरत है।
इस पर उसने कहा कि ताया जी अभी तो सिर्फ दो लाख रुपये ही हैं। इस पर ठग ने कहा कि इतने ही भेज दो। इस पर उसने बताए गए खाता नंबर पर आरटीजीएस से दो लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद उसने अपने ताया जी के मोबाइल नंबर पर फोन करके पूछा कि क्या व्हाट्सएप वाला नंबर उनका तो उन्होंने कहा कि यह मेरा नंबर नहीं है और न ही रुपये मांगे हैं। इस पर उसको ठगी होने का पता चला और इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है।