{"_id":"611195ed8ebc3e73d53a08cf","slug":"date-of-entrance-exam-for-admission-in-rashtriya-indian-military-college-announced-bureau-news-pkl4229846105","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज (आरआईएमसी) देहरादून में जुलाई, 2022 के सत्र में दाखिले के लिए लिखित प्रवेश परीक्षा लाला लाजपत राय भवन सेक्टर-15 चंडीगढ़ में 18 दिसंबर 2021 को होगी।
रक्षा सेवाएं कल्याण पंजाब के प्रवक्ता ने बताया कि जरूरी दस्तावेज सहित पूरे आवेदन (दो सेट में) डायरेक्टोरेट रक्षा सेवाएं कल्याण पंजाब, पंजाब सैनिक भवन सेक्टर 21-डी चंडीगढ़ में 30 अक्तूबर, 2021 तक पहुंच जाने चाहिए। 30 अक्तूबर के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि दाखिले के लिए केवल लड़के आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए उम्मीदवार की उम्र साढ़े ग्यारह साल से कम नहीं होनी चाहिए, लेकिन 1 जुलाई, 2022 के मुताबिक 13 साल से अधिक भी न हो। यानी उम्मीदवार की जन्म तारीख 2 जुलाई, 2009 से 1 जनवरी, 2011 के बीच हो। उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ता हो या 7वीं कक्षा पास हो। चुने हुए उम्मीदवार को 8वीं कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। परीक्षा के लिखित हिस्से में अंग्रेजी, गणित और साधारण ज्ञान के तीन पेपर होंगे। जो लिखित परीक्षा में पास होंगे, उनको ओरल परीक्षा के बारे में जल्दी ही सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन-पत्र, प्रोस्पेक्टस और पुराने प्रश्न पत्रों के सेट, कमांडेंट आरआईएमसी देहरादून से जनरल उम्मीदवार के लिए 600 रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए 555 रुपये का बैंक ड्राफ्ट ‘कमांडेंट, आरआईएमसी देहरादून’ स्टेट बैंक आफ इंडिया तेल भवन (कोड 01576) देहरादून, भेजकर मंगवाए जा सकते हैं।