फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Daring operation of Air Force: One wheel of helicopter was placed on the slope and soldiers were saved

एयरफोर्स का डेयरिंग ऑपरेशन : ढलान पर हेलिकॉप्टर का एक पहिया टिकाया और जवानों को बचाया

Tue, 02 Sep 2025 09:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Daring operation of Air Force: One wheel of helicopter was placed on the slope and soldiers were saved
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। बाढ़ के दौरान आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ और एनडीआरएफ सभी अपने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। इसी कड़ी में एयरफोर्स ने एक डेयरिंग ऑपरेशन को अंजाम देते हुए ढलान पर ही हेलिकॉप्टर का एक पहिया टिकाकर बाढ़ में फंसे जवानों को सुरक्षित निकाला। ये जवान यहां टूटे बैराज में फंस गए थे।
इनमें एनडीआरएफ के जवान और एक गरुड़ कमांडो शामिल था। इसकी सूचना मिलते ही एयरफोर्स का एमआई-17आईवी हेलिकॉप्टर पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स के पास पहुंच गया। यहां रावी दरिया उफान पर चल रहा था। जहां जवान फंसे थे वहां हेलिकॉप्टर उतारने की जगह नहीं थी। इस पर एयरफोर्स ने जांबाजी दिखाते हुए वहीं दरिया किनारे एक खड़ी ढलान पर एक पहिया टिकाकर जवानों को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

उधर, सेना की व्रज कोर ने ऑपरेशन राहत के तहत गुरदासपुर, अमृतसर और अजनाला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने और राहत पहुंचाने का काम किया। इस दौरान ब्यास नदी के किनारे कपूरथला के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कोर के सैनिकों ने फंसे हुए परिवारों और पशुओं को निकाला और लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना की पश्चिमी कमान भी पंजाब के विभिन्न इलाकों में राहत कार्याें में जुटी है। 47 टुकड़ियां बाढ़ग्रस्त इलाकों में सक्रिय हैं। सेना के फॉर्मेशन इंजीनियरों, चिकित्सा और संचार संसाधनों को भी तैनात किया गया है। इस मिशन में तीन उन्नत हल्के हेलिकॉप्टरों, 10 टोही और अवलोकन हेलिकॉप्टरों , छह एमआई-17 और एक चिनूक सहित 20 विमानों ऑपरेशन में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed