फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dance and yoga won hearts

नृत्य और योग ने जीत लिया दिल

Mon, 25 Jan 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dance and yoga won hearts
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान स्कूल के बच्चे हरियाणावी सांग पर प्रस्तुति देते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। ध्वजासन....नटराजासन....भुजंगासन....के साथ सूर्य नमस्कार। राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 की काजल, मुस्कान ने जैसे ही इन आसनों का प्रदर्शन किया तो गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों को देखने वालों ने दांतों तले अंगुलियां दबा ली। सभी के दिमाग में प्रश्न था, आखिरकार इतने कठिन आसनों को यह बच्चे कैसे कर रही हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी इन आसनों को देखकर औचक रह गए।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15, पंचकूला की छात्राओं के द्वारा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की रिहर्सल के दौरान योग के छात्रों द्वारा सूर्य नमस्कार प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय की छात्रा काजल और मुस्कान के द्वारा ध्वजासन, नटराजासन, कमर मरोड़ आसन, हैंड स्टैंड आसन, भुजंगासन, पर्वतासन, नटराजासन, शलभासन धनुरासन और प्रियंकासन की स्तब्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

योग में विभिन्न विद्यालयों के 92 विद्यार्थियों द्वारा सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के मीडिया प्रभारी जयवीर सिंह और जिला योग के प्रभारी व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग में ख्याति प्राप्त डॉ. शमशेर सिंह ने बताया कि इन छात्रों ने बहुत ही कम समय में ज्यादा मेहनत करके अच्छी प्रस्तुति दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-15, पंचकूला के कुलदीप सिंह, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोट प्रवीण कुमारी, माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-21, पंचकूला पूनम, उच्च विद्यालय, जलऔली से विपुल शर्मा सभी योगा प्रभारियों सभी योग प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार जताया।
सेक्टर-15 की 35 छात्राओं ने कालबेलिया राजस्थानी डांस की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम में कठपुतली शो और पूरी तरह से राजस्थानी संस्कृति में सराबोर सभी छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुति दी। विद्यालय की संगीत प्राध्यापिका कुसुम और नवतेंद्र कौर ने इस कार्यक्रम के लिए अथक मेहनत की है।

इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 6 की छात्राओं की पड़ोसी राज्य पंजाब की शान गिद्धा की प्रस्तुति भी बेहद शानदार रही। सेक्टर-19 की विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत की।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान स्कूल के बच्चे रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हुए।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान स्कूल के बच्चे रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हुए।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed