फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Damage in the area due to rain, demand for compensation

Panchkula News: बारिश से इलाके में नुकसान, भरपाई की मांग

Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Damage in the area due to rain, demand for compensation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरनी। बारिश के कारण इलाके में भारी नुकसान हुआ है। पानी के सड़कें टूट गई हैं, जिनसे निकलने में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सप्ताह बाद भी मोरनी से पंचकूला जाने वाले दोनों मुख्य मार्गों को आवागमन के लिए पूर्ण तौर पर खोला नहीं जा सका है। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। वहीं, बारिश से लोगों के घर तबाह हो गए हैं। किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं हैं। सभी क्षेत्रवासियों ने सरकार ने मुआवजे की मांग की है।
व्यापार हुआ ठप, बढ़ी परेशानी
इस तबाही से हर व्यक्ति परेशान है। सरकार की तरफ राहत पैकेज की टकटकी लगाकर देख रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सड़कें बंद होने से दुकानदार परेशान हैं। करियाना, कपड़ा और डेयरी करने वाले सभी दुकानदार मायूस हैं। गेस्ट हाउस व्यवसाय पूर्ण तौर पर बंद है। गेस्ट हाउस में रोजाना के वर्करों के खर्च के अलावा किराया संचालकों पर भारी पड़ने लगा है।
विज्ञापन




-
मुख्य सड़कों के साथ गांवों तक जाने वाले सभी कच्चे रास्ते कई जगह से बंद है। स्थानीय किसान न तो मोरनी बाजार तक जा पाने में सक्षम है और न ही आपात हालात से निपटने में। इस आपदा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार जल्द कोई राहत पैकेज देने का काम करे। -प्रमोद कुमार धीमान स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

-



क्षेत्र में किसानों की फसल खराब हो गई है। जो फसल बेचकर किसान अपने सालभर की आजीविका एकत्र किया करते थे वह नष्ट हो चुकी है। इसमें धनिया, टमाटर, मक्का और अन्य सब्जियां शामिल हैं। सभी किसान राहत पैकेज के लिए प्रदेश सरकार की ओर देख रहे हैं। -जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा
-




बिजली-पानी का संकट गहरा गया है। समय पर ग्रामीणों को पीने के पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। बिजली के अघोषित कट भी इस समय लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। अधिकारियों की तरफ से कोई भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। सरकार प्राथमिकता से समस्याओं को हल करवाए। -सरपंच मनोज कुमार धारला पंचायत

-




सड़कों पर गिरे पहाड़ों से मलबे से अधिकतर रास्ते बंद हैं। इसके चलते क्षेत्र में हरियाणा परिवहन विभाग की बसों को पहिया जाम है। सिर्फ बस सेवा मोरनी से वाया रायपुररानी पंचकूला के लिए चल पा रही है। सरकार इलाके के लोगों की परेशानी को समझे और राहत देने का काम करे। -संजीव वर्मा समाजसेवी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed