{"_id":"66c3daf1a7e850135309f514","slug":"daegu-25-patients-found-in-a-week-health-and-municipal-corporation-face-to-face-regarding-fogging-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-10024-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेगू : एक हफ्ते में मिले 25 मरीज, फॉगिंग को लेकर स्वास्थ्य-नगर निगम आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेगू : एक हफ्ते में मिले 25 मरीज, फॉगिंग को लेकर स्वास्थ्य-नगर निगम आमने-सामने
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में डेंगू जहां धीरे-धीरे अपना प्रभाव बढ़ाता जा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हैं। पंचकूला में 10, सूरजपुर में 15 और पिंजौर में डेंगू के 15 नए मामले सामने आने से लोगों में दहशत होने लगी है। एक हफ्ते में डेंगू के 25 मामले आ चुके हैं, जबकि अप्रैल से अगस्त तक 50 मामले डेंगू के आए हैं। डेंगू फैलने का कारण फॉगिंग का नहीं होना बताया जा रहा है। मामले में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम आमने-सामने नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नगर निगम को पत्र लिखने के बावजूद अभी तक फॉगिंग का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
फॉगिंग की कोई एक्टिविटी निगम ने नहीं की शुरू
पंचकूला नगर निगम और कालका नगर परिषद क्षेत्र में लगातार मामले बढ़ने के बाद अभी तक फॉगिंग की कोई एक्टिविटी शुरू नहीं की गई है। इस तरह के हालात में लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जहां संक्रमण के केस आ रहे हैं, वहां विभाग अपने पर फॉगिंग कर रहा है। इस बार डेंगू और मलेरिया के केस को पहली बार आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इससे सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों का डाटा अपडेट रहता है।
पोस्ट खाली होने से हो रही है परेशानी
पंचकूला जिले में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद विभाग ने खाली पोस्टें नहीं भरी हैं। बायोलॉजिस्ट का पोस्ट एक साल से नहीं भरा गया है। डेंगू मलेरिया को कंट्रोल करने के लिए एमपीएचडब्ल्यू की 53 पोस्ट मंजूद हैं। इनमें से 33 पोस्ट भरी गई हैं। वहीं 20 पोस्ट पर तैनाती नहीं की गई है। वहीं कालका में हेल्थ इंस्पेक्टर्स की पोस्ट खाली है।
विज्ञापन
डेंगू के जिले में पीचसी वाइज चार साल का डाटा
हेल्थ सेंटर का नाम 2021 2्र022 2्र्र023 2024
पिंजौर-- - 50 342 53 10
कालका-- -- -- 33 425 60 3
ओल्ड पंचकूला-- - 144 221 90 5
अर्बन पंचकूला-- -- 523 462 151 15
रायपुररानी-- -- -- - 15 59 55 0
हंगोला-- -- -- -- - 11 17 76 0
बरवाला-- -- -- -- - 30 23 66 0
कोट-- -- -- -- -- -- 57 110 39 1
मोरनी-- -- -- -- -- -- 1 13 3 0
सुरजपुर 0 0 0 15
अब तक शहर में फॉगिंग नहीं की शुरू
महज दस दिन में डेंगू की डेंसिटी एक से तीन फीसदी तक पहुंच गई है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिन पहले शहर में फॉगिंग का शेड्यूल तैयार कर नगर निगम को भेज दिया था, लेकिन आज तक फॉगिंग शुरू नहीं हो पाई है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें केमिकल उपलब्ध नहीं कराया। इसके चलते शहर में फॉगिंग शुरू नहीं हो पाई है। नगर निगम के जेई मनीष कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने केमिकल के लिए पहले ही नगर निगम को पत्र लिखकर मना कर दिया था।
स्वास्थ्य विभाग ने केमिकल नहीं दिया। इस वजह से फॉगिंग शुरू नहीं हो पाई। अब विभाग ने पत्र लिखा है कि नगर निगम फॉगिंग के लिए खुद केमिकल खरीदे। विभाग तैयारी कर रहा है। एक-दो दिन में फॉगिंग शुरू कर दी जाएगी। - मनीष कुमार, जेई नगर निगम पंचकूला।
फॉगिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम की तरफ से लेटर लिखा जा चुका है। अभी तक नगर निगम ने कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है। डेंगू के मामले आने के बाद अपने स्तर पर फॉगिंग कर रहे हैं। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6कोट-- -
फॉगिंग के लिए हमारे पास पर्याप्त दवा है। फॉगिंग का शेड्यूल जारी किया गया है। शहर के सभी क्षेत्रों में जल्द ही फॉगिंग करवाएंगे। अगर कहीं पर फॉगिंग नहीं हो रही है, तो लोग इसकी शिकायत देंगे संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई करेंगे। - कुलभूषण गोयल, मेयर ,पंचकूला नगर निगम
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में डेंगू जहां धीरे-धीरे अपना प्रभाव बढ़ाता जा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हैं। पंचकूला में 10, सूरजपुर में 15 और पिंजौर में डेंगू के 15 नए मामले सामने आने से लोगों में दहशत होने लगी है। एक हफ्ते में डेंगू के 25 मामले आ चुके हैं, जबकि अप्रैल से अगस्त तक 50 मामले डेंगू के आए हैं। डेंगू फैलने का कारण फॉगिंग का नहीं होना बताया जा रहा है। मामले में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम आमने-सामने नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नगर निगम को पत्र लिखने के बावजूद अभी तक फॉगिंग का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
फॉगिंग की कोई एक्टिविटी निगम ने नहीं की शुरू
पंचकूला नगर निगम और कालका नगर परिषद क्षेत्र में लगातार मामले बढ़ने के बाद अभी तक फॉगिंग की कोई एक्टिविटी शुरू नहीं की गई है। इस तरह के हालात में लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जहां संक्रमण के केस आ रहे हैं, वहां विभाग अपने पर फॉगिंग कर रहा है। इस बार डेंगू और मलेरिया के केस को पहली बार आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इससे सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों का डाटा अपडेट रहता है।
विज्ञापन
पोस्ट खाली होने से हो रही है परेशानी
पंचकूला जिले में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद विभाग ने खाली पोस्टें नहीं भरी हैं। बायोलॉजिस्ट का पोस्ट एक साल से नहीं भरा गया है। डेंगू मलेरिया को कंट्रोल करने के लिए एमपीएचडब्ल्यू की 53 पोस्ट मंजूद हैं। इनमें से 33 पोस्ट भरी गई हैं। वहीं 20 पोस्ट पर तैनाती नहीं की गई है। वहीं कालका में हेल्थ इंस्पेक्टर्स की पोस्ट खाली है।
विज्ञापन
डेंगू के जिले में पीचसी वाइज चार साल का डाटा
हेल्थ सेंटर का नाम 2021 2्र022 2्र्र023 2024
पिंजौर
कालका
ओल्ड पंचकूला
अर्बन पंचकूला
रायपुररानी
हंगोला
बरवाला
कोट
मोरनी
सुरजपुर 0 0 0 15
अब तक शहर में फॉगिंग नहीं की शुरू
महज दस दिन में डेंगू की डेंसिटी एक से तीन फीसदी तक पहुंच गई है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिन पहले शहर में फॉगिंग का शेड्यूल तैयार कर नगर निगम को भेज दिया था, लेकिन आज तक फॉगिंग शुरू नहीं हो पाई है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें केमिकल उपलब्ध नहीं कराया। इसके चलते शहर में फॉगिंग शुरू नहीं हो पाई है। नगर निगम के जेई मनीष कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने केमिकल के लिए पहले ही नगर निगम को पत्र लिखकर मना कर दिया था।
स्वास्थ्य विभाग ने केमिकल नहीं दिया। इस वजह से फॉगिंग शुरू नहीं हो पाई। अब विभाग ने पत्र लिखा है कि नगर निगम फॉगिंग के लिए खुद केमिकल खरीदे। विभाग तैयारी कर रहा है। एक-दो दिन में फॉगिंग शुरू कर दी जाएगी। - मनीष कुमार, जेई नगर निगम पंचकूला।
फॉगिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम की तरफ से लेटर लिखा जा चुका है। अभी तक नगर निगम ने कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है। डेंगू के मामले आने के बाद अपने स्तर पर फॉगिंग कर रहे हैं। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6कोट